अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर सुप्रीम लीडर के चुनाव को लेकर ईरान को कड़ी धमकी दी है. ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि तेहरान का अगला सुप्रीम लीडर उनकी मंजूरी के बिना ज्यादा समय तक पद पर नहीं टिक सकेगा. एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘ईरान का नया लीडर चुनने की प्रक्रिया में अगर हमारी सहमति नहीं होगी, तो वह ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगा.’
खामेनेई के उत्तराधिकारी का हुआ चुनाव!
ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की एयर स्ट्राइक में मौत के बाद उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने नए सुप्रीम लीडर के चयन के लिए मतदान कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, आधिकारिक घोषणा कभी भी हो सकती है, लेकिन नाम अभी गोपनीय रखा गया है. यह पद ईरान की राजनीतिक और धार्मिक व्यवस्था का सर्वोच्च ओहदा है, जो देश की नीतियों को दिशा देता है.
यह भी पढ़ें: क्या होता है रासायनिक युद्ध? जिसका ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर लगाया आरोप
इजरायल ने भी मारने की धमकी
ट्रंप का हस्तक्षेपपूर्ण बयान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक नया विवाद पैदा कर सकता है, क्योंकि अमेरिका पहले से ही ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध थोप चुका है. इस बीच, इजरायल की सेना ने भी अपना रुख सख्त कर लिया है. इजरायली रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने चेतावनी जारी की कि खामेनेई के किसी भी संभावित उत्तराधिकारी या उन्हें नियुक्त करने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाया जाएगा. इजरायल और ईरान के बीच पहले से ही परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर विवाद चरम पर है.
ईरान ने ट्रंप को दिया जवाब
ईरान ने ट्रंप के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘सुप्रीम लीडर का चयन पूरी तरह हमारा आंतरिक मामला है. किसी बाहरी ताकत का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है.’ उन्होंने अमेरिका और इजरायल को ‘क्षेत्रीय अस्थिरता का जिम्मेदार’ ठहराया.
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
5 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
5 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
9 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
10 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेता, चाय पर होगी चर्चा
10 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
18 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
20 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines