Trump Tariffs New Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक और धमकी दी है। उन्होंने अब सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनियों को टैरिफ का झटका देने के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि चिप बनाने वाली जो कंपनियां अमेरिका में इन्वेस्टमेंट नहीं करेंगी, वे उन पर बड़ा टैरिफ लगाएंगे और इसकी घोषणा जल्दी ही की जाएगी, लेकिन टैरिफ उन कंपनियों पर नहीं लगेगा, जो अमेरिका में अपनी कंपनी खोल रही हैं या प्लानिंग कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ पर ‘पलटा गेम’, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बता दी पीएम मोदी की ‘सीक्रेट प्लानिंग’
100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की दी है चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि उनकी सरकार अब सेमीकंडक्टर चिप के आयात पर टैरिफ लगाने के बारे में सोच रही है, लेकिन टैरिफ उन कंपनियों के लिए होगा, जो अमेरिका में चिप प्लांट के लिए इन्वेस्टमेंट नहीं करेंगी। पिछले महीने भी कहा था कि अमेरिका सेमीकंडक्टर चिप के आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा और सरकार ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। बता दें कि टैरिफ को लेकर दी जा रही राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों ने इंटरनेशनल मार्केट को हिलाकर रख दिया है। पूरी दुनिया में व्यापार युद्ध को छेड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, अदालत में US प्रेसिडेंट ने दी ये दलीलें
टैरिफ को अमेरिका के लिए फायदेमंद बताया
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ को ‘अमेरिका फर्स्ट’ पॉलिसी का अहम हिस्सा बताया है। अमेरिका पर टैरिफ लगाने वाले देशों पर आर्थिक दबाव बनाने, नए व्यापार समझौते करने, व्यापार घाटा कम करने और डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने का तरीका बताया है। वहीं ट्रंप टैरिफ को खिलाफ संघीय अदालतों में अपील की गई है और एक संघीय अदालत ने टैरिफ को अवैध करार दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप पर संविधान के तहत मिली शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। वहीं ट्रंप सरकार ने संघीय अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी है।
यह भी पढ़ें: टैरिफ को लेकर ट्रंप फिर देंगे झटका, US प्रेसिडेंट की भारत पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी
राष्ट्रपति ट्रंप ने 90 देशों पर लगाया है टैरिफ
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के 90 देशों पर टैरिफ लगाया है। 10 से 50 प्रतिशत का टैरिफ अमेरिका के आयात करने पर देशों को देना होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ रूस से तेल और रक्षा व्यापार करने की नाराजगी के चलते सजा के तौर पर लगाया है, जिसे लेकर विवाद भी चल रहा है। टैरिफ विवाद के चलते अमेरिका ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार वार्ता करने से भी इनकार कर दिया है।
संबंधित खबरें
नवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर हो सकती है बात?
14 mins agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 hr ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
11 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
17 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines