ट्रंप के टैरिफ पर 'पलटा गेम', केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बता दी पीएम मोदी की 'सीक्रेट प्लानिंग'

केंद्रीय मंत्री ने ये भी स्पष्ट कहा कि टैरिफ पर दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत की अभी कोई समय-सीमा तय नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें इस मसले पर धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी लंबे हैं, इस मुद्दे पर जल्दबाजी ठीक नहीं। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। जिसके बाद देश से निर्यात करना महंगा हो गया है।

पीयूष गोयल 5

What is Modi Government doing about Trump tariffs: डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि ट्रंप के टैरिफ पर किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका टैरिफ पर एक न्यायसंगत, संतुलित और निष्पक्ष समझौते पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने एएनआई को दिए बयान में इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका द्वारा भारतीय सामान पर 50% टैरिफ को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है। जल्द ही ये मसला सुलझ जाएगा।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कारोबारियों को दिया ये आश्वासन

अमेरिका के भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद देश से निर्यात करना महंगा हो गया है। ऐसे में पीयूष गोयल ने भारतीय कारोबारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को घबराना नहीं चाहिए। अभी दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है और हमें ये बातचीत होने देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अमेरिका के साथ हमारे अच्छे संबंध बने रहेंगे और हम इस मुद्दे को सुलझा लेंगे।

लंबे हैं अमेरिका से रिश्ते, दोनों देशों के बीच बातचीत की अभी कोई समय-सीमा तय नहीं

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने ये भी स्पष्ट कहा कि टैरिफ पर दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत की अभी कोई समय-सीमा तय नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें इस मसले पर धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी लंबे हैं, इस मुद्दे पर जल्दबाजी ठीक नहीं।

विज्ञापन

ट्रंप के टैरिफ के बाद मोदी सरकार ने दिया ये तोहफा

मोदी सरकार ने हाल ही में जीएसटी की दरों में बदलाव किया है। जिससे कई वस्तुओं की कीमत पर असर पड़ेगा। ये नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। सरकार ने जीएसटी दरों में जो बदलाव किया है उसके बाद सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो और बस का किराया कम होगा। कैंसर समेत दो दर्जन से अधिक दवाएं सस्ती होंगी। इसके अलावा कृषि उपयोग में आने वाले उपकरण सस्ते होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ