पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. थारपारकर जिले के नगरपारकर इलाके में मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया. धमाके के बाद एंबुलेंस में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से महिला समेत 10 लोगों की जान चली गई. मृतकों में वह महिला भी शामिल है, जिसे प्रसव के बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल पहुंचाया जा रहा था. घटना के बाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं.
मरीज को अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस में सवार महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे बेहतर इलाज के लिए दानो ढांढल स्थित बेसिक हेल्थ सेंटर से मीठी शहर के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया. हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस में सवार कई लोगों की जान चली गई. घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई.
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान से ‘दोस्ती’ का अंजाम बुरा होगा’, राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी, सैन्य सहायता पर जताई आपत्ति
ड्राइवर सिलेंडर को कर रहा था इधर-उधर
थारपारकर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आरिफ अजीज जाफरी ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अब तक 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि एंबुलेंस का ड्राइवर वाहन के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर को एक जगह से दूसरी जगह कर रहा था. इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया. हालांकि, सिलेंडर फटने की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कोई लापरवाही जिम्मेदार थी या नहीं. अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का भारत से आयात बढ़ा, प्रतिबंध के बावजूद पड़ोसी मुल्क तक कैसे पहुंच रहा सामान?
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
2 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
8 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
10 hrs agoLIVE: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दी करवा चौथ की शुभकामनाएं
11 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
12 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines