हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान का भारत से आयात बढ़ा, प्रतिबंध के बावजूद पड़ोसी मुल्क तक कैसे पहुंच रहा सामान?

Pakistan’s Imports From India On Rise: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीधा व्यापार नहीं हो रहा, लेकिन फिर भी दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच ट्रेड जारी है. खबर आई की पाकिस्तान को भारतीय सामानों की जरूरत काफी ज्यादा है, यही वजह है कि इस्लामाबाद काफी ज्यादा ट्रेड नई दिल्ली से कर रहा है.

विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा (Photo-PTI)

India-Pakistan Trade: दोनों पड़ोसी देशों के बीच डायरेक्ट ट्रेड पर पाबंदियों के बावजूद, 2026-27 वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में भारत से पाकिस्तान के आयात में भारी वृद्धि हुई है. ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-जून 2026 के दौरान पाकिस्तान ने भारत से 61.74 मिलियन डॉलर के वैल्यू का सामान आयात किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ये आंकड़ा 36.55 मिलियन डॉलर था. वहीं भारत ने पाकिस्तान से कोई आयात नहीं किया.

भारत से पाकिस्तान के आयात में उछाल

ताजा आंकड़े ये सवाल खड़े करते हैं कि द्विपक्षीय व्यापार सस्पेंड होने के बावजूद भारतीय प्रोडक्ट्स पाकिस्तानी बाजारों तक कैसे पहुंच रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि तीसरे देश के रास्तों से सामान की आवाजाही हो रही होगी. भारत से पाकिस्तान के आयात में फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स अहम हैं. इसके अलावा, प्लास्टिक, पेट्रोलियम, रसायन, रबर, चाय, कॉफी, सब्जियां, मसाले, डेयरी प्रोडक्ट्स और अनाज का भी व्यापार हो रहा है.

अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने डायरेक्ट ट्रेड सस्पेंड कर दिया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. नई दिल्ली ने वाघा-अटारी बॉर्डर क्रॉसिंग को भी बंद कर दिया और पाकिस्तान से आने वाले या वहां से निर्यात किए जाने वाले सामान के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट ट्रेड और ट्रांजिट पर रोक लगा दी. इसके जवाब में इस्लामाबाद ने भी भारत के साथ व्यापार निलंबित करने का ऐलान किया, जिसमें तीसरे देशों के जरिए होने वाला व्यापार भी शामिल था.

विज्ञापन

भारतीय सामान पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा है?

कुछ ट्रेड एक्सपर्ट ने दावा किया है कि पाकिस्तान पहुंचने से पहले ये प्रोडक्ट दुबई, सिंगापुर और कोलंबो जैसे व्यापारिक केंद्रों से होकर गुज़र सकते हैं. ‘ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव’ (GTRI) के मुताबिक, पाकिस्तान को होने वाला अनौपचारिक भारतीय निर्यात सालाना लगभग 10 अरब डॉलर का हो सकता है. इसके अलावा सामान को तीसरे देश के गोदामों में भेजा जाता है, जहां फिर से निर्यात करने से पहले उनके दस्तावेज और लेबल बदल दिए जाते हैं. इस तरह के तरीकों से प्रोडक्ट्स के असली सोर्सेज का पता लगाना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, सिर्फ फ्रेश इम्पोर्ट के आंकड़ों से ये साबित नहीं होता कि ये सामान इन्हीं रास्तों से पाकिस्तान पहुंचे हैं या मौजूदा पाबंदियों का उल्लंघन हुआ है.

भारत-पाकिस्तान व्यापार में गिरावट

दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते 2019 से काफी कमजोर हो गए हैं, जब पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से ‘मोस्ट-फेवर्ड-नेशन’ (MFN) का दर्जा वापस ले लिया था. खबरों के मुताबिक द्विपक्षीय व्यापार 2018 में 2.41 अरब डॉलर से घटकर 2024 में 1.2 अरब डॉलर रह गया है. राजनीतिक तनाव और पाबंदियों के बावजूद, ताजा आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान में भारतीय उत्पादों की मांग बनी हुई है, भले ही आधिकारिक व्यापार पर भारी प्रतिबंध लगे हुए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola