अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हूतियों को लेकर चल रहा तनाव एक बार फिर चर्चा में है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) की अपील के बाद अमेरिका ने यमन में हूतियों के ठिकानों पर हमले की तैयारी शुरू कर दी थी. अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने कथित तौर पर टारगेट की लिस्ट भी तैयार कर ली थी और हमले के लिए विमानों को तैयार किया जा रहा था. हालांकि, कार्रवाई शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना फैसला बदल दिया.
दरअसल, हूती विद्रोहियों ने हाल के दिनों में सऊदी अरब पर हमले तेज कर दिए हैं. संगठन की गतिविधियां लाल सागर के अहम समुद्री मार्ग बाब अल-मंदब की ओर भी बढ़ गई हैं. इस क्षेत्र का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यहां से होने वाला समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए बेहद अहम है. हूतियों की बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने रियाद की सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं.
MBS ने ट्रंप से मांगी थी मदद
हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच ही MBS ने ट्रंप से सैन्य मदद मांगी थी. रिपोर्टों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर फोन पर बातचीत हुई और सऊदी नेतृत्व ने हूतियों के खिलाफ अमेरिकी हवाई हमले की मांग रखी. उस समय अमेरिका ने सीधे सैन्य कार्रवाई करने से दूरी बना ली और सऊदी अरब को खुफिया जानकारी और टारगेट से जुड़ी जानकारी देने में मदद करने की बात कही.
अमेरिका हूती पर सीधे हवाई हमले नहीं करेगा- अमेरिकी अधिकारी
इस बीच 21 सितंबर को एक रिपोर्ट सामने आई जिसने पूरे घटनाक्रम का एक अलग पहलू उजागर किया है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने हमले की पूरी तैयारी कर ली थी. टारगेट भी तय किए जा चुके थे और अमेरिकी युद्धक विमानों पर बम लोड किए जा रहे थे. हमला बस शुरू होने ही वाला था कि कुछ समय पहले ही ट्रंप ने इसे रोकने का फैसला किया. इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल हूतियों के खिलाफ सीधे अमेरिकी हवाई हमले नहीं किए जाएंगे.
वहीं, व्हाइट हाउस ने अब तक ट्रंप के रुख बदलने पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सऊदी अरब के साथ अमेरिका का रक्षा समझौता है और हम हमेशा अपने सहयोगियों की रक्षा करेंगे.
यह भी पढ़ें- क्या है क्विंसी समझौता? अमेरिका को सऊदी अरब क्यों दे रहा 80 साल पुरानी डील की दुहाई?
हूती अमेरिका से नहीं लड़ेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हूती संगठन ने अमेरिका के खिलाफ किसी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं करने पर सहमति जताई है. फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप के हवाले से बताया गया कि अमेरिका और हूथियों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है. ट्रंप के अनुसार, हूतियों ने साफ किया है कि वे अमेरिका के साथ टकराव नहीं चाहते हैं. हालांकि, ईरान समर्थित हूती समूह की क्षेत्रीय गतिविधियां लगातार जारी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, संगठन ने अमेरिका के सहयोगी सऊदी अरब के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. ऐसे में ट्रंप का यह बयान क्षेत्र में जारी तनाव के बीच अहम माना जा रहा है.
ट्रंप इससे पहले भी कह चुके हैं कि हूती संगठन क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य बलों को निशाना बनाने से बच रहा है. 12 सितंबर को आयरलैंड यात्रा के दौरान भी ट्रंप ने कहा था कि हूतियों ने अमेरिका से संपर्क किया था और वे उसके साथ युद्ध नहीं चाहते हैं.
संबंधित खबरें
सर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
18 mins ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
57 mins agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
2 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
3 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
5 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
6 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
8 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
8 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines