थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले कुछ दिनों से सीमा विवाद को लेकर संघर्ष जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इन हमलों में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। संघर्ष को देखते हुए थाईलैंड के 8 जिलों में मार्शल लॉ लागू का दिया गया है। साथ ही थाईलैंड ने सीमा पर मौजूद 6 नेशनल पार्कों को बंद कर दिया है। शुक्रवार को थाईलैंड ने इन पार्कों पर ताला जड़ दिया। साथ ही पार्कों में रहने वाले रेंजरों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: शिव मंदिर पर दागे गोले, थाई-कंबोडिया सीमा पर बने यूनेस्को विश्व धरोहर को कितना पहुंचा नुकसान?
थाईलैंड प्रधानमंत्री ने दी चेतावनी
थाईलैंड ने कंबोडिया से सीमा से लगे 8 जिलों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया। दोनों देशों के बीच के बीच युद्ध जारी रहने के बाद ये फैसला लिया गया। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई का कहना है कि अब ये संघर्ष जल्द ही एक पूर्ण युद्ध में बदल सकता है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को चेतावनी दी है कि ये संघर्ष युद्ध की स्थिति में बदल सकता है। वहीं गुरुवार को संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 16 लोग मारे जा चुके हैं। अब तक थाईलैंड के संघर्ष क्षेत्रों से 1,30,000 से ज्यादा नागरिकों को निकाला गया है।
ये भी पढ़ें: Martial Law: क्या है मार्शल लॉ? थाईलैंड के 8 जिलों में हुआ लागू, आपातकाल से कितना अलग
इन 6 नेशनल पार्कों को किया बंद
बताया जा रहा है कि थाईलैंड ने सीमा पर मौजूद नेशनल पार्क फू चोंग-ना योई राष्ट्रीय उद्यान (उबोन रत्चथानी प्रांत), योद डोम वन्यजीव अभयारण्य (उबोन रत्चथानी प्रांत) खाओ फ्रा विहान राष्ट्रीय उद्यान (सिसाकेत प्रांत), फानोम डोंग राक वन्यजीव अभयारण्य (सिसाकेत प्रांत), हुआई साला वन्यजीव अभयारण्य (सिसाकेत प्रांत) और हुआई थाप थान-हुआई समरान वन्यजीव अभयारण्य (सूरिन प्रांत) को बंद कर दिया है। साथ ही यहां रहने वाले करीब 600 रेंजरों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया है।
ये भी पढ़ें: Russia Plane Crash: आग लगने के बाद प्लेन क्रैश होने का वीडियो आया सामने, 48 लोगों की हुई थी मौत
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 hr agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
3 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
12 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
19 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
21 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines