Russia Plane Crash: आग लगने के बाद प्लेन क्रैश होने का वीडियो आया सामने, 48 लोगों की हुई थी मौत

अमूर क्षेत्र के गवर्नर वासिली ओरलोव में रूस का एक यात्री प्लेन लापता हो गया। सर्च ऑपरेशन चलाने पर प्लेन एक पहाड़ी जंगली इलाके में जलता हुआ मिला। इस हादसे में करीब 48 यात्रियों की मौत हो गई थी। अब प्लेन क्रैश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Russian An-24 plane, China , Video Viral, Air Traffic Control, ATC, Russia, रूसी एएन-24 विमान, चीन, वीडियो वायरल, एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल, एटीसी, रूस

हादसे के बाद प्लेन का मलबा

चीन सीमा के पास रूस का एएन -24 प्लेन क्रैश होने से 48 लोगों की मौत हो गई थी। अब इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्लेन क्रैश होने से पहले आग लगने के बाद कुछ दूरी तक उड़ता दिख रहा है। इसके बाद हवा में अनियंत्रित होते हुए जमीन पर गिर जाता है। इस हादसे में करीब प्लेन में सवार 48 लोगों क मौत हो गई थी। यह विमान रूस के दूरस्थ पूर्व में स्थित अमूर में एटीसी से संपर्क टूटने के बाद क्रैश हुआ था।

विज्ञापन

संपर्क टूटने पर चला सर्च ऑपरेशन

बता दें कि अमूर क्षेत्र के गवर्नर वासिली ओरलोव में रूस का एक यात्री प्लेन के लापता होने की पुष्टि है। बताया जा रहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) संपर्क टूटने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्लेन अपने लैंडिंग स्पॉट के पास था, इस बीच अचानक से वो रडार स्क्रीन से गायब हो गया। इसके प्लेन को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चीन सीमा के पास पहाड़ी जंगल से धुंआ उठता मिला। टीम मौके पर पहुंची तो प्लेन में आग लगी थी और उसमें सवार सभी 48 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

लैंडिंग के दौरान पहले लगी आग

बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ था। लैंडिंग से पहले विमान के ब्लैक बॉक्स वाले हिस्से में आग लग गई। इसके बाद पायलट ने प्लेन को संभालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। कुछ सेकेंड बाद प्लेन अनियंत्रित होकर जंगल में जा गिरा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्लने रूस की राजधानी मॉस्को से 7000 किमी दूरी पर क्रैश हुआ था। इस विमान को साइबेरिया अंगारा एयरलाइंस की तरफ से संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद दूसरा बड़ा हादसा

12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही क्रैश हो गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत करीब 270 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने लोगों के होश उड़ा दिए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ