News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले कुछ दिनों से सीमा विवाद को लेकर संघर्ष जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इन हमलों में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। संघर्ष को देखते हुए थाईलैंड के 8 जिलों में मार्शल लॉ लागू का दिया गया है। साथ ही थाईलैंड ने सीमा पर मौजूद 6 नेशनल पार्कों को बंद कर दिया है। शुक्रवार को थाईलैंड ने इन पार्कों पर ताला जड़ दिया। साथ ही पार्कों में रहने वाले रेंजरों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: शिव मंदिर पर दागे गोले, थाई-कंबोडिया सीमा पर बने यूनेस्को विश्व धरोहर को कितना पहुंचा नुकसान?
थाईलैंड ने कंबोडिया से सीमा से लगे 8 जिलों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया। दोनों देशों के बीच के बीच युद्ध जारी रहने के बाद ये फैसला लिया गया। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई का कहना है कि अब ये संघर्ष जल्द ही एक पूर्ण युद्ध में बदल सकता है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को चेतावनी दी है कि ये संघर्ष युद्ध की स्थिति में बदल सकता है। वहीं गुरुवार को संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 16 लोग मारे जा चुके हैं। अब तक थाईलैंड के संघर्ष क्षेत्रों से 1,30,000 से ज्यादा नागरिकों को निकाला गया है।
ये भी पढ़ें: Martial Law: क्या है मार्शल लॉ? थाईलैंड के 8 जिलों में हुआ लागू, आपातकाल से कितना अलग
बताया जा रहा है कि थाईलैंड ने सीमा पर मौजूद नेशनल पार्क फू चोंग-ना योई राष्ट्रीय उद्यान (उबोन रत्चथानी प्रांत), योद डोम वन्यजीव अभयारण्य (उबोन रत्चथानी प्रांत) खाओ फ्रा विहान राष्ट्रीय उद्यान (सिसाकेत प्रांत), फानोम डोंग राक वन्यजीव अभयारण्य (सिसाकेत प्रांत), हुआई साला वन्यजीव अभयारण्य (सिसाकेत प्रांत) और हुआई थाप थान-हुआई समरान वन्यजीव अभयारण्य (सूरिन प्रांत) को बंद कर दिया है। साथ ही यहां रहने वाले करीब 600 रेंजरों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया है।
❗️थाईलैंड ने कंबोडिया से सटी सीमा पर आपातकाल की घोषणा की।
बढ़ते संघर्षों के बीच थाई सरकार ने सीमा क्षेत्रों में STATE OF EMERGENCY लागू किया।
नागरिकों से यात्रा पर पुनर्विचार करने की अपील की गई है।#Thailand #Cambodia pic.twitter.com/BB4sxC65BG— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) July 25, 2025
ये भी पढ़ें: Russia Plane Crash: आग लगने के बाद प्लेन क्रैश होने का वीडियो आया सामने, 48 लोगों की हुई थी मौत
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।