Killer Lover: पत्नी ने HITMAN को दी मर्डर की सुपारी, पता चलने पर पति ने क्यों रची खुद की मौत की झूठी कहानी?

America wife plan husband murder conspiracy: अमेरिका में एक महिला ने अपने पति का मर्डर करवाने का प्लान रचा था। जिसका पता पति को समय रहते लग गया। लेकिन ये कहानी बड़ी अजीब है। पति दुनिया के सामने खुद को मरा दिखाने की कोशिश करता है। ये मामला अमेरिका के टेक्सास में सामने आया है।

Killer Lover, US News, Texas News, World News

America wife plan husband murder conspiracy: अमेरिका के टेक्सास में एक आदमी ने खुद को मारने की झूठी कहानी रची। क्योंकि उसकी पत्नी ने उसकी हत्या का प्लान रचा था। पति की लाश एक एफबीआई एजेंट को मिलती है। वो भी एक सुदूर रेगिस्तानी इलाके में। जहां पीड़ित की हत्या क्रूरता से किए जाने की बात सामने आती है। उसके सिर के किनारे गोली लगी मिलती है। खून से लथपथ बॉडी के बॉक्सर शॉर्ट्स उतारे गए होते हैं। हाथ बंधे होते हैं। लेकिन धीरे-धीरे सच्चाई सामने आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेमन सोसा बाद में दुनिया के सामने अपनी कहानी शेयर करता है। जिसमें बताता है कि कभी नहीं सोचा नहीं था कि शादी के कुछ साल बाद वह पत्नी की दुष्ट योजना से बचने के लिए अपनी मौत का नाटक करने को मजबूर हो जाएगा। इससे पहले जब बॉडी की तस्वीरें एजेंट खींच लेते हैं, तभी कुछ अजीब होता है। रेमन की लाश एकदम उठकर अधिकारियों की ओर चलने लगती है। रेमन, जो 3 बच्चों का पिता था। उसकी भयानक कहानी किसी सीरियल से कम नहीं है।

शो में किया अपनी जिंदगी का खुलासा

रेमन ने एक शो में अपने बारे में खुलासा किया। 54 वर्षीय रेमन ने बताया कि कैसे उनको मौत का नाटक करना पड़ा। उनकी जिंदगी लंबे धारावाहिक जैसी हो गई थी। पत्नी से नहीं बनी, तो उसने तलाक देने के बजाय हत्या का रास्ता चुना। एक हिटमैन यानी सुपारी किलर को 14 हजार डॉलर देकर मरवाने की कोशिश की। लेकिन अब वह जेल में है। मैं जिंदा हूं। मुझे पत्नी का प्लान जानकर दुख हुआ। रेमन बॉक्सिंग कोच है, जो पहले तलाकशुदा था।

विज्ञापन

उनके तीन बच्चे मिशेल 31 वर्ष, क्रिस 29 वर्ष और मिया अब 26 वर्ष की हैं। उनकी मुलाकात 2007 में ह्यूस्टन टेक्सास के एक नाइट क्लब में तब 34 वर्ष की मारिया लूला से हुई थी। उसे लूलू कहलाना पसंद था, जो दो बच्चों की तलाकशुदा मां थी और मैक्सिको से टेक्सास चली गई थी। वह अल्पावधि वीजा पर अमेरिका में रह रही थी। रेमन ने कहा कि हम दोनों तलाकशुदा थे। वह फिट थी, हम दोनों के बच्चे थे। हमने अफेयर कर 6 जुलाई 2010 को कोर्ट हाउस में शादी की।

विज्ञापन

शादी के दिन पता लगा, वह मेरी समस्या थी

शादी के दिन लूलू की मां ने गले लगाया और कहा कि वह अब तुम्हारी समस्या है। वास्तव में मेरे लिए यह वार्निंग थी। शादी के बाद लूलू को अमेरिकी नागरिकता मिली और दोनों ने बॉक्सिंग जिम खोला। शादी के पहले तीन साल हनीमून पीरियड थे। जीवन अच्छा बिता। पूर्व सदस्य मुंडो के साथ जिम अच्छा चल रहा था, जिसे रेमन ने पहले प्रशिक्षित किया था और इस जोड़ी की मदद की थी। रेमन ने बताया कि वह मेरे तीसरे बेटे की तरह था और ऐसा महसूस होता था कि सब कुछ ठीक चल रहा है। लेकिन इसके बाद पत्नी से अलगाव हो गया। फिर पत्नी ने मर्डर की साजिश रची।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ