आतंकी कारी एजाज आबिद कौन? जिसका मसूद अजहर से कनेक्शन, मस्जिद के सामने ढेर

पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी कारी आबिद एजाज को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना के समय एजाज अपने एक साथी के साथ मस्जिद से बाहर आ रहा था। फिलहाल पुलिस हमलावरों को नहीं पकड़ पाई है।

Qari Ejaz Abid killed in Peshawar

पेशावर में मारा गया आतंकी मसूद अजहर का रिश्तेदार

विज्ञापन

पाकिस्तान में भारत के और दुश्मन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के रिश्तेदार कारी एजाज आबिद की पेशावर में गोली मारकर हत्या दी गई। कारी एजाज अपने संगठन के लिए आतंकियों की भर्ती करता था। हमले में कारी के साथी को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब एजाज पेशावर के पिस्तखारा इलाके में एक मस्जिद से बाहर निकल रहा था।

देवबंदी विचारधारा से जुड़ा था कारी एजाज

जानकारी के अनुसार एजाज मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें आतंकी बनाता था। एजाज अहले-ए-सुन्नत वल जुमात के माध्यम से आतंकियों की भर्ती कर रहा था। इसके अलावा वह खत्म-ए-नबूवत जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन का प्रांतीय नेता भी था। कारी एजाज मौलाना मसूद अजहर का रिश्तेदार था और वह देवबंदी विचारधारा के साथ गहराई से जुड़ा हुआ था। दोनों ने कई बार मंच साझा किया। इसके अलावा दोनों ने शुरुआती पढ़ाई भी साथ ही की थी।

Advertisment

युवाओं को ऐसे बनाता था आतंकी

मसूद अजहर किसी दूसरे संगठन के जरिए आतंकियों की भर्ती करना चाहता था। ताकि नए आतंकियों की पूरी जानकारी हो सके और यह पता चल सके कि वे संगठन के लिए कितने फायदेमंद हैं। इसके लिए कारी युवाओं को संगठन के जलसों में बुलाता था। इसके बाद धीरे-धीरे उनका ब्रेनवाश करता था और उन्हें आतंकी बनाता था। जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों में आतंकियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता था।

इस साल एक दर्जन लोगों की हत्याएं

वहीं लगातार हो रही हत्याओं के मामले में पुलिस ने कहा कि देवबंदी विचारधारा से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। अभी तक इस मामले में भी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि पाकिस्तान में इस साल अब तक एक दर्जन लोगों की हत्या हो चुकी है। इन मामलों में अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के हाथ खाली हैं। वे किसी को नहीं पकड़ पाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ