हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जनाजे की नमाज में दिखा मौलवी निकला आतंकवादी, रिश्तेदार बताकर फंसी पाकिस्तान की सेना

Terrorist Hafiz Abdur Rauf: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस मौलवी की जनाजे में नमाज पढ़ने की तस्वीर वायरल हुई थी, उसे पाकिस्तान सेना ने रिश्तेदार और उपदेशक बताया है, लेकिन एक वीडियो ने पाकिस्तान सेना की पोल खोल दी।

विज्ञापन
Hafiz Abdur Rauf: हाफिज रउफ घोषित आतंकवादी है, लेकिन पाक सेना उसे रिश्तेदार बता रही है।

पाकिस्तान और POK में भारत के ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक के बाद एक तस्वीर वायरल हुई थी। फोटो में एक मौलवी जनाजे की नमाज पढ़ रहा था, जिसे अमेरिका की ओर से घोषित आतंकवादी हाफिज अब्दुर रऊफ बताया गया है, लेकिन पाकिस्तान की सेना ने हाफिज को आतंकी नहीं रिश्तेदार बताया है।

पाकिस्तान के DG आईएसपीआर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया कि वायरल हो रही तस्वीर, जिसमें एक लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आतंकवादी पाकिस्तानी सेना के जवानों के साथ एक जनाजे में दिख रहा है, उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। वह व्यक्ति कोई आतंकवादी नहीं, बल्कि एक मासूम पारिवारिक व्यक्ति और उपदेशक है।

 

अमेरिका ने घोषित किया वैश्विक आतंकवादी

DG आईएसपीआर ने अपने दावे को साबित करने के लिए उसका नेशनल ID कार्ड भी साझा किया और कहा कि वह केवल एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता है, लेकिन जांच में सामने आया है कि इस आईडी कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि और यहां तक कि नेशनल आईडी नंबर भी बिल्कुल वही है, जो हाफिज अब्दुर रऊफ के हैं, जिसे अमेरिकी वित्त मंत्रालय (OFAC) द्वारा विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (Specially Designated Global Terrorist) घोषित किया गया है।

विज्ञापन

अमेरिकी ट्रेजरी के नोट में कहा गया है कि LeT की फंडिंग में हाफिज अब्दुर रऊफ और मियां अब्दुल्ला से ज्यादा अहम भूमिका किसी की नहीं है, लेकिन हाफिज के बारे में इस तरह की सफाई देकर पाकिस्तान की सेना ने अनजाने में खुद ही एक वैश्विक आतंकवादी से अपने संबंधों को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:नींद में थे, हमेशा के लिए सो गए 13 लोग… पढ़ें रायपुर हादसे की कहानी प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

विज्ञापन

भारत ने लिया पहलगाम आतंकी हमले का बदला

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान और POK में जैश और लश्कर के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। मसूद अजहर के 2 साले भी ढेर हुए हैं। वहीं एक आतंकी हाफिज की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर और दोनों देशों में खूब चर्चा छिड़ी है।

यह भी पढ़ें:‘पापा की अर्थी देख बिलख-बिलख के रोई’, जानें पाकिस्तान के हमले में शहीद जवान की बेटी क्या बोली?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola