India Pakistan Ceasefire Violation | Air Strike | Operation Sindoor

'पापा की अर्थी देख बिलख-बिलख के रोई', जानें पाकिस्तान के हमले में शहीद जवान की बेटी क्या बोली?

Martyr Soldier Funeral: पाकिस्तान के हमले में शहीद जवान सुरेंद्र कुमार की बेटी ने पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही है। पिता का साथ छूटने पर वह बुरी तरह रोई भी, लेकिन उसने पिता की शहादत पर गर्व जताया।

पाकिस्तान की फायरिंग में सेना के जवान सुरेंद्र कुमार शहीद हो गए थे। आज राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मेहरादासी (मंडावा) गांव में सुरेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौके पर काफी गमगीन माहौल देखने को मिला। तिरंगे में लिपटा बेटे का पार्थिव शरीर देखकर मां बेहोश हो गई। पत्नी सीमा भी पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख-बिलख कर रोने लगे।

विज्ञापन

दोनों बच्चे मां से लिपटकर बिलख रहे थे। बुजुर्ग मां, पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों की हालत देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। इंडियन एयरफोर्स में असिस्टेंट मेडिकल सार्जेंट सुरेंद्र कुमार शनिवार सुबह उधमपुर एयरपोर्ट पर पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए थे। उनके अंतिम संस्कार के दौरान भारत माता की जयकारे और सुरेंद्र कुमार अमर रहे के नारे गूंजे।

विज्ञापन

वहीं पिता की अर्थी देखकर बिलख-बिलख रोती बेटी से मीडिया ने बात की तो उसने कहा कि वह अपने पिता का बदला लेगी। देखें News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट और जानें शहीद की बेटी ने क्या संकल्प लिया है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ