नींद में थे, हमेशा के लिए सो गए 13 लोग... पढ़ें रायपुर हादसे की कहानी प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

Raipur Accident News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। पुलिस को हादसे की आंखों देखी एक महिला ने सुनाई। महिला ने ही पुलिस को बताया कि हादसा कैसे हुआ और किन लोगों की जान गई?

Chhattisgarh News | Raipur Accident | Road Accident

Raipur Accident: रायपुर में हादसे का शिकार हुए लोग छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में देररात करीब एक बजे हुए हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। खरोरा में बालोदाबाजर रोड पर ट्रेलर और माजदा की टक्कर होने से हादसा हुआ, जिसकी पुष्टि रायपुर के SP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने की। न्यूज24 से बातचीत में उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या अब 13 हो चुकी है। मरने वाले लोगों में ज्यादातार महिलाएं और बच्चे हैं। सभी लोग किसी की छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन

मालवाहक वाहन माजदा में 35 से ज्यादा लोग सवार थे। ट्रेलर से माजदा की टक्कर हुई और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। कुछ लोग ट्रेलर और माजदा के नीचे कुचले जाने से मारे गए। कुछ लोगों की जान सड़क पर सिर लगने से गई। लोगों से अपील करता हूं कि किसी भी स्थिति में मालवाहक वाहनो में बैठकर यात्रा न करें। हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

महिला ने बताया कैसे हुआ हादसा?

न्यूज24 से बातचीत करते हुए हादसे की आंखों देखी प्रत्यक्षदर्शी उमरो बाई ने बताई। उन्होंने बताया कि खरोरा के माना गांव में छठी का कार्यक्रम था। रात करीब 11:30 के आस-पास गांव के लोग एक साथ कार्यक्रम में रवाना हुए थे। खरोरा रोड से चटौत ग्राम के लिए निकले थे कि बीच सड़क चल रहे ट्रेलर से गाड़ी टकरा गई। हादसे में एक तरफ के सोए हुए सभी लोग मारे गए। बाकी घायल हुए हैं, जिन्हें राहगीरों की मदद से पुलिस ने मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया था। रायपुर के कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह हादसे में घायल लोगों से मिलने अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। विधायक गुरु खुशवंत भी अस्पताल आए और उन्होंने हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और पुलिस को दी। उन्होंने आर्थिक मदद करने की भी वादा घायलों से किया।

विज्ञापन

मृतकों में 6 महीने की बच्ची शामिल

SP उमेद सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाले 13 लोगों में 9 महिलाएं, 2 जवान लड़कियां, एक युवक और 6 महीने की बच्ची शामिल है। 12 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर में चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ