Russian military: रूसी सेना के ट्रेनिंग कैंप पर शनिवार को ‘आतंकी हमला’ हो गया। हमले में 11 सैनिकों की मौत हुई है जबकि 15 अन्य घायल हो गए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान बेलगोराद इलाके में बनाए गए कैंप में रूसी सैनिक ट्रेनिंग में जुटे थे।
अभी पढ़ें – पुतिन को नहीं है यूक्रेन युद्ध का पछतावा, नाटो सैनिकों को दी चेतावनी
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी रूस में ट्रेनिंग सेशन के दौरान दो आतंकियों ने सैनिकों पर गोलियां चलाईं। मंत्रालय ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया। कहा गया कि ट्रेनिंग कैंप में अधिकतर संख्या में ऐसे सैनिक मौजूद थे, जो स्वेच्छा से यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग में शामिल होने के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे।
मंत्रालय ने कहा कि दोनों आतंकी पूर्व सोवियत गणराज्य के नागरिक थे और हमले के बाद उन्हें मार गिराया गया। बता दें कि इस हमले को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक और झटके के रूप में देखा जा रहा है।
यूक्रेन की सीमा के पास है घटनास्थल
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फायरिंग दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में हुई, जो यूक्रेन की सीमा से लगती है।बता दें कि रूसी सेना ने पिछले एक सप्ताह में यूक्रेन में सैकड़ों मिसाइल हमले किए हैं।
अभी पढ़ें – Russia Ukraine War: ‘रूस ने कीव में कामिकेज ड्रोन से किए हमले’, यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा
हाल ही में यूक्रेन के चार इलाकों को रूस ने अपने देश में मिला लिया है। इन जगहों पर रूसी लोगों की सुरक्षा के लिए पुतिन ने 3 लाख रिजर्व सैनिकों को भेजने का एलान किया था। इन्हीं जगहों पर भेजे जाने के लिए रूस के आम नागरिक आर्मी कैंप में ट्रेनिंग ले रहे थे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
7 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
8 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
12 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
13 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
16 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
23 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines