Russia Ukraine War: 'रूस ने कीव में कामिकेज ड्रोन से किए हमले', यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति की ओर से दावा किया है कि रूस ने राजधानी कीव में कामिकेज ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के स्टाफ प्रमुख एंड्री यरमक ने यह जानकारी दी गई है। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान या फिर लोगों के मारे जाने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यरमक ने मैसेजिंग एप्लिकेशन टेलीग्राम के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कीव में विस्फोट। कामिकेज ड्रोन से राजधानी पर हमला किया गया है। रूसियों को लगता है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी, लेकिन इस तरह की हरकतें पीड़ा के समान हैं।

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, “हमें और अधिक वायु रक्षा प्रणालियों की जाने की जरूरत है। हमारे पास धीमे कार्यों के लिए समय नहीं है। आकाश की रक्षा और दुश्मन को नष्ट करने के लिए और अधिक हथियार चाहिए।”

विज्ञापन

उधर, समाचार एजेंसी एएफपी ने भी ट्वीट किया कि कीव में दो धमाकों की आवाज सुनी गई है। एक अन्य ट्वीट में एएफपी ने लिखा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि कीव पर ‘कामिकेज़ ड्रोन’ द्वारा हमला किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ