'मुल्लाओं देश छोड़ो…', ईरान में क्यों लग रहे हैं ऐसे नारे, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Iran Protest: ईरान में मौलवी शासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं और शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. आखिर इस प्रदर्शन की वजह क्या है, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Iran Protest

Credit: Social Media

ईरान की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ रहा है. जगह-जगह ‘मुल्लाओं को ईरान छोड़ना होगा’ और ‘तानाशाही मुर्दाबाद’ जैसे नारे लग रहे हैं. दरअसल ईरान पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है. दिसंबर 2025 के आखिर तक ईरानी रियाल की कीमत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर तक जा गिरी. ईरान में महंगाई 42% कर पहुंच गई है, सिर्फ खाने पीने की चीजों की कीमत 72% तक बढ़ चुकी है. हालात ये हैं कि लाखों ईरानी रोटी, तेल, दवा जैसी बुनियादी चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलवी शासन से परेशान हैं लोग

आर्थिक तंगी से परेशान लोग सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदर्शनकारी खुलकर मौलवी शासन को नकार रहे हैं और उन्हें देश छोड़कर जाने के लिए कह रहे हैं. लोगों का मानना है कि सत्तारूढ़ मौलवी सिर्फ भ्रष्टाचार करते हैं. अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाला धार्मिक शासन तीन साल में सबसे बड़े विरोध का सामना कर रहा है. तेहरान के ग्रैंड बाजार से शुरू हुआ प्रदर्शन अब मशहद, शिराज समेत कई शहरों में फैल रहा है. 2022 के महसा अमीनी विरोध प्रदर्शनों के बाद से ही ईरान की जनता शासन की खिलाफत कर रही है. लोग शासन के द्वारा थोपे गए कड़े सामाजिक और पर्सनल प्रतिबंधों से परेशान हैं. ईरान के नागरिक महिलाओं के लिए खासतौर पर आजादी की मांग कर रहे हैं.

‘शासन की वजह से आई आर्थिक तंगी’

ईरानी रियाल की कीमत गिरने के बाद केंद्रीय बैंक के चीफ मोहम्मद रजा फर्जिन के इस्तीफे से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले सालों में मौलवी प्रशासन ने आर्थिक मजबूती पर ध्यान ना देकर बेकार की बातों पर ध्यान दिया है, जिसकी वजह से ईरान की ये हालत है. ईरान में कड़े कानून के बावजूद भी अब खामोश नहीं बैठना चाहते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ