सऊदी अरब की चेतावनी से डर गया UAE, यमन में अपनी सेना को दिया ये आदेश

सऊदी अरब ने UAE को खुली धमकी दी. सऊदी अरब ने कहा कि यूएई अगले 24 घंटे में अपनी सेना को यमन से हटा ले नहीं तो वो हमला करने से पीछे नहीं हटेंगे, जिसके बाद UAE ने यमन से अपनी सेना को वापस आने को कहा है.

Yemen Saudi Arabia Tension

Credit: Social Media

खाड़ी के दो ताकतवर देशों सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच तनाव बढ़ गया है. UAE ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है. उसमे यमन से अपने बचे हुए सैनिकों को वापस आने का आदेश दिया है. दरअसल सऊदी अरब ने UAE के सैनिकों को 24 घंटे में यमन छोड़ने की चेतावनी दी थी. इससे कुछ घंटे पहले ही सऊदी नेतृत्व वाले एलायंस ने यमन की सिटी मुकल्ला पर एयर स्ट्राइक की थी. रियाद का दावा है कि UAE के फुजैरा पोर्ट से आए दो एयर प्लेन से यहां हथियार और सैन्य वाहन उतारे जा रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

UAE के रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

UAE की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि उसने यमन में तैनात अपनी सेना का मिशन खुद की मर्जी से खत्म कर दिया है. यमन में UAE के कुछ ही सैनिक बचे थे क्योंकि 2019 में ही उसने अपनी सेना को आधिकारिक तौर पर वहां से हटा दिया था. मंत्रालय ने बताया कि यमन में UAE के सैनिक आतंकवाद के खिलाफ इंटरनेशल पार्टनर्स का साथ दे रहे थे. जानकारी के मुताबिक यमन में जारी हालात और सऊदी अरब की धमकी के बाद UAE ने अपनी सेना को वापस बुलाने का फैसला लिया

सऊदी अरब ने UAE को क्यों घेरा?

सऊदी अरब ने UAE को निशाने पर लेते हुए ये कहा था कि वो यमन के अलगाववादी संगठन साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल(STC) को उकसा रहा है ताकि वो सऊदी के बॉर्डर पर हमला करे. उनका कहना है कि इससे सऊदी की सुरक्षा में सेंध लग सकती है. रियाद के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच कड़वाहट बढ़ गई है. वहीं यमन में सऊदी अरब के समर्थन वाली राष्ट्रपति काउंसिल के मुखिया रशद अल अलीमी ने UAE के साथ रक्षा समझौते को भी रद्द कर दिया है. साथ ही उन्होंने एक भाषण के दौरान सऊदी अरब और गठबंधन सेना के समर्थन की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ