---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

एक बार फिर दहला पाकिस्तान, बाजार में धमाका, 5 लोगों की मौत

Pakistan News: पाकिस्तान में एक बार फिर से दहल उठा, जब बलूचिस्तान के एक बाजार में बाइक में IED बांधकर उड़ा दिया गया। यह धमाका रिमोट डिवाइस से जरिए किया गया।

---विज्ञापन---

Pakistan News: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में बुधवार को धमाका हुआ। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाल पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) बहावल खान पिंडरानी ने इसकी जानकारी दी। जिसमें कहा कि यह धमाका नाल मार्केट में एक बाइक पर लगे IED से किया गया। घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता मौजूद है, जो निरीक्षण कर रहा है। इसके अलावा भी पाकिस्तान में इस दौरान कई जगह पर आतंकी हमले हुए हैं।

5 लोगों की मौत

नाल मार्केट में धमाके में अब तक कुल 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बाकी के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी रफीक सासोली ने बताया कि बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है और घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। खुजदार के सीनियर पुलिस अधीक्षक जावेद जेहरी के मुताबिक, बाजार में हुए धमाके में कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  Video: देश में महंगाई की दस्तक! 5 पॉइंट में जानें डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से भारत को कैसे होगा नुकसान?

4 लोगों की गिरफ्तारी

जावेद जेहरी ने बताया कि सुरक्षा बलों कार्रवाई से बलूचिस्तान के पिशिन इलाके में भी एक और आतंकवादी हमला टल गया है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई, जिसमें पिशिन 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी बुधवार को आतंकवादी हमले का प्लान बना रहे थे। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---

बुगती ने आगे कहा कि आतंकवाद को मिटा दिया जाएगा। शांति के विरोधी लोगों के नापाक उद्देश्यों में नाकाम किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस हमले में जो भी शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बलूचिस्तान दो दशकों से भी ज्यादा समय से हिंसा झेल रहा है।

ये भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, न्यूजीलैंड के 4 शहरों में आया 4.5 की तीव्रता वाला Earthquake

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2025 07:04 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola