भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, न्यूजीलैंड के 4 शहरों में आया 4.5 की तीव्रता वाला Earthquake

Earthquake News: भूकंप फिर आया है और इस बार न्यूजीलैंड के 4 शहरों में झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही। इस देश में हर साल हजारों भूकंप आते हैं और कई भूकंप इतने छोटे होते हैं कि महसूस तक नहीं होते, लेकिन रडार उनके पकड़ लेता है।

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors

Earthquake in New Zealand: भूकंप के झटकों से धरती आज अलसुबह फिर हिल गई। आज सुबह न्यूजीलैंड के 3 शहरों में भूकंप आया। स्थानीय समय के अनुसार, आज सुबह 7 बजे से कुछ देर पहले न्यूजीलैंड के कैंटरबरी में भूकंप के झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। भूकंप के झटके क्राइस्टचर्च, रंगियोरा और लोबर्न में भी महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला है।

विज्ञापन

बता दें कि न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलियाई और प्रशांत टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर बसा है, जिससे देश भूकंपीय गतिविधियों के लिए अत्यधिक संवेदनशील है। लर्न एनजेड के अनुसार, देश में हर साल हजारों भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर इतने छोटे होते हैं कि उन्हें महसूस नहीं किया जा सकता। पिछले 10 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप साल 2016 में तटीय शहर कैकौरा में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई थी। इस भूकंप के कारण 6.9 मीटर ऊंची सुनामी आई।

विज्ञापन

वेलिंगटन और लोअर में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और 2 लोग मारे गए थे। हालांकि आज सुबह आए भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग सहमे हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ