Donald Trump, PM Modi

Video: देश में महंगाई की दस्तक! 5 पॉइंट में जानें डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से भारत को कैसे होगा नुकसान?

Donald Trump Tarrif Explainer: डोनाल्ड ट्रंप दुनियाभर के देशों के पर टैरिफ लगा रहे हैं और अब भारत पर भी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। अपने देश की संसद में दिए अपने पहले भाषण में ट्रंप ने भारत के खिलाफ टैरिफ वार की घोषणा कर दी।

Tarrif Harmfull for Indian Economy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और अन्य देशों के बाद भारत से टैरिफ वार का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने अपनी पार्लियामेंट में पहला भाषण दिया और उसमें भारत से यह रिफ वार का ऐलान कर दिया, लेकिन भारत पर टैरिफ लगने से भारतीय जनता को ही नहीं, बल्कि अमेरिका की जनता को भी नुकसान होने वाला है। अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका किसी देश पर उतना ही टैरिफ लगाएगा, जितना वह देश अमेरिका पर लगाएगा।

विज्ञापन

क्योंकि अमेरिका को एक बार फिर से अमीर देश बनना है तो 2 अप्रैल से इंडिया पर भी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। क्योंकि भारत ने अमेरिका पर 100% से भी ज्यादा टैक्स लगाया है तो हम भी लगाएंगे, ऐसे में 2 अप्रैल से भारत में बहुत सारी चीजें बदल जाएंगी, जैसे देश में महंगाई बढ़ेगी। चीजों के दाम बढ़ेंगे। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को भी खतरा पैदा होगा। भारत के साल 2047 के विकसित भारत के मिशन को भी झटका लग सकता है।

विज्ञापन

कनाडा और मैक्सिको में ट्रंप द्वारा लगाया गया टैरिफ लागू हो चुका है। चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। वहीं ट्रंप भारत पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके हैं तो आइए जानते हैं कि ट्रंप का टैरिफ भारत के लिए कितना नुकसानदायक होगा और कैसे? देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ