142 स्टूडेंट्स गोलियों से भून दिए; 2 अप्रैल की उस खौफनाक सुबह की कहानी पढ़ें, जब यूनिवर्सिटी में घुसे थे 4 आतंकी

University College Terror Attack Memoir: 4 आतंकी यूनिवर्सिटी में घुसे और करीब 140 स्टूडेंट्स को गोलियों से छलनी कर दिया। नींद के आगोश में डूबे छात्रों की जब आंख खुली तो उन्होंने जो खौफनाक मंजर देखा, उनकी चीखें निकल गईं। आइए जानते हैं, आज की तारीख में हुए आतंकी हमले की खौफनाक कहानी…

Garissa University College Kenya Terror Attack

Garissa University College Kenya Terror Attack

विज्ञापन

Garissa University College Terror Attack Memoir: अलकायदा और अल-शबाब के 4 आतंकवादी हथियारों लैस होकर यूनिवर्सिटी के कॉलेज में घुस गए। आज से 9 साल पहले सुबह के करीब साढ़े 5 बजे हुए इस आतंकी हमले में कुल 148 लोग मारे गए थे और 80 लोग घायल हुए थे। 148 मृतकों में 142 छात्र, 3 सैनिक और 3 पुलिस अधिकारी शामिल थे।

500 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भागकर अपनी जान बचाई थी, लेकिन उन स्टूडेंट्स को आतंकियों ने जो खौफनाक मंजर दिखाया था, वह उनके जेहन में आज भी जिंदा है, जिसे याद करके वे सिहर उठते हैं। क्योंकि उस दिन आतंकियों ने स्टूडेंट्स की आंखों के सामने उनके दोस्तों को मुंह के बल लिटाकर गोलियां से छलनी कर दिया था।

विज्ञापन

15 घंटे की मुठभेड़ में ढेर हुए चारों आतंकी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी हमला 2 अप्रैल 2015 को केन्या के गरिसा शहर में बनी गरिसा यूनिवर्सिटी कॉलेज में हुआ था। आतंकियों ने करीब 700 स्टूडेंट्स बंधक बनाए थे, लेकिन उन्होंने मुस्लिम स्टूडेंट्स को भगा दिया था और ईसाई स्टूडेंट्स को मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि केन्या पुलिस ने आतंकियों का 15 घंटे तक मुकाबला करते हुए उन्हें ढेर कर दिया था, लेकिन तब तक आतंकी स्टूडेंट्स को मार चुके थे।

केन्या पुलिस ने जांच करते हुए 5 और आतंकियों को गिरफ्तार किया था और इस हमले की साजिश रचने वाले अल-शबाब के आतंकी मोहम्मद कुनो पर इनाम रखा, लेकिन आज तक वह हाथ नहीं आया है। कुनो गरिसा में ही एक इस्लामिक स्कूल का हेडमास्टर हुआ करता था।

विज्ञापन

हमले में बचे छात्रों ने सुनाई थी आपबीती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकियों ने ईसाई समुदाय के छात्रों को चुन-चुन कर मारा। गरिसा यूनिवर्सिटी कॉलेज के एक छात्र एरिक वेकेसा ने रॉयटर्स को बताया कि भागने से पहले उसने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था। एक छात्र ऑगस्टीन अलंगा ने BBC को बताया कि वह सुबह काफी भयानक थी। हर जगह गोलीबारी हो रही थी।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी को दोनों सिक्योरिटी गार्ड उन्होंने मार दिए थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने केन्या को अल-शबाब से मुकाबला करने में मदद करने की पेशकश की। केन्याई सरकार ने अल-शबाब के एक उच्च पदस्थ अधिकारी मोहम्मद कुनो को हमले का मास्टरमाइंड बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ