किस्मत या चमत्कार! 8 साल की बच्ची बची, बाकी 45 मारे गए; करने जा रहे थे दर्शन, मिल गई 'मौत' रास्ते में

South Africa Bus Accident Inside Story: साउथ अफ्रीका में आज ईस्टर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे 45 श्रद्धालुओं की हादसे में मौत हो गई। हादसा बस के खाई में गिरने से हुआ। खाई में गिरते ही बस में आग लग गई थी। सभी श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, लेकिन एक बच्ची को मामूली चोटें लगीं।

South Africa Bus Accident

खाई में गिरने के बाद बस में आग लग गई थी।

विज्ञापन

South Africa Bus Accident Inside Story: इसे किस्मत कहेंगे या चमत्कार, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई और बस में सवार 45 लोग मारे गए, लेकिन 8 साल की बच्ची बाल-बाल बच गई। उसे मामूली चोटें लगी हैं। पुलिस ने बच्ची को एयरलिफ्ट करके अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना में हुआ। आज गुड फ्राइडे (Good Friday) के मौके पर 40 से ज्यादा श्रद्धालु त्योहार मनाने मोरिया जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बस 165 फीट गहरी खाई में गिर गई। दक्षिण अफ्रीका के परिवहन मंत्री सिंडीसिवे चिकुंगा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

 

राहगीरों ने खाई में गिरती देखी बस

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में ईस्टर सम्मेलन हो रहा था। इसके लिए श्रद्धालु बस में सवार होकर निकले थे, लेकिन उत्तरी प्रांत लिम्पोपो में ममातलाकला के पहाड़ी इलाकों में नियंत्रण खोने से बस खाई में लुढ़क गई। बस बैरियर तोड़कर खाई में गिरी और धमाके के साथ बस में आग लग गई।

विज्ञापन

राहगीरों ने बस को नीचे गिरते देखा और तुरंत बचाव अभियान चलाया। राहगीरों ने हादसे की खबर फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। कई शव इतनी बुरी तरह झुलसे हुए हैं कि पहचान कर पाना भी मुश्किल है।

 

विज्ञापन

परिवहन मंत्री के हादसे की जांच के आदेश

हादसे की खबर मिलते ही देश के परिवहन मंत्री सिंडिसिवे चिकुंगा दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे और पूरी सरकार पीड़ितों के साथ है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने कहा कि मैं देशभर के ड्राइवर्स से अपील करना चाहती हूं कि सड़कों पर बेहद जिम्मेदारी और सावधानी से गाड़ी चलाएं। आपकी खुद की ही नहीं, कई और लोगों की जिंदगी दांव पर लग सकती है। बता दें कि पिछले साल साउथ अफ्रीका में ही ईस्टर सप्ताहांत के दौरान हुए सड़क हादसों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ