Donald Trump News: अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने का दावा किया है. उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि टैरिफ और ट्रेड डील कैंसिल करने की धमकी देकर उन्होंने भारत और पाकिस्तान में सीजफायर कराया, वरना दोनों देश परमाणु युद्ध की कगार पर खड़े थे, लेकिन उनकी सरकार ने चेतावनी दी कि सीजफायर नहीं किया तो 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे और सभी ट्रेड डील कैंसिल कर देंगे, तब जाकर संभावित परमाणु युद्ध रुका.
परमाणु युद्ध की कगार पर खड़े थे दोनों देश
राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया कि टैरिफ का कार्ड दुनियाभर के करीब 60 देशों के साथ डील करने में कारगर साबित हुआ. अगर टैरिफ नहीं होते तो देशों के साथ ट्रेड डील नहीं कर पाता. अगर टैरिफ नहीं लगाता तो भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध करते हैं, फिर जगह-जगह तबाही का मंजर देखने को मिलता. कई देशों को दोनों का साथ देना पड़ता और फिर तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाता. इसलिए भारत और पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी कि अगर दोनों ने सीजफायर नहीं किया तो वह दोनों देशों के साथ व्यापार समझौते तोड़ देंगे. दोनों नेता समझदार निकले, कोई कदम उठाने से पहले ही सीजफायर कर गए.
यह भी पढ़ें: ‘चीन-पाकिस्तान और रूस कर रहे परमाणु परीक्षण’, ट्रंप ने कहा- अमेरिका भी शुरू करेगा काम
ट्रंप ने किया 8 युद्ध खत्म कराने का दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान, इजरायल और हमास के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान की जंग भी रुकवाई है. सभी देशों को टैरिफ और व्यापार समझौतों का हवाला देकर सीजफायर के लिए मनाया. इजरायल और हमास की जंग रुकवाकर तो गाजा का भला किया है, वहां के लोगों को नरक से भी बदतर जिंदगी से बाहर निकाला है. हाल ही में थाईलैंड और कंबोडिया का शांति समझौता कराकर आया हूं और अब पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध रुकवाना चाहता हूं.
यह भी पढ़ें: ‘अगर हम हार जाते हैं तो…’, चिंता में डोनाल्ड ट्रंप ईश्वर से कर रहे प्रार्थना, टैरिफ पर आएगा ‘सुप्रीम’ फैसला
क्यों छिड़ी थी भारत और पाकिस्तान में जंग?
बता दें कि भारत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. भारत ने आतंंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए. पाकिस्तान ने भारत की इस कार्रवाई का जवाब दिया और ड्रोन-मिसाइल अटैक करके नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. करीब 5 दिन दोनों देश एक दूसरे पर हमला करते रहे और फिर 13 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया. यही सीजफायर करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
11 mins agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
8 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
8 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
10 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
18 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
19 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
22 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
23 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
1 day agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines