'चीन-पाकिस्तान और रूस कर रहे परमाणु परीक्षण', ट्रंप ने कहा- अमेरिका भी शुरू करेगा काम

Donald Trump on Nuclear Test: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के न्यूक्लियर टेस्ट शुरू करने की बात कही थी. उन्होंने इसको लेकर अब कहा है कि कई देश ये परीक्षण कर रहे हैं और अमेरिका नहीं कर रहा है। अब अमेरिका को भी न्यूक्लियर टेस्ट करना चाहिए।

Donald Trump on Nuclear Test

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Donald Trump on Nuclear Test: पूरी दुनिया में शांति कायम करने के लिए ट्रंप ने कई दावे किए. उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कई देशों के संघर्ष को समाप्त कराने का दावा भी किया. इसमें इंडिया-पाकिस्तान की लड़ाई भी शामिल थी. अब वही ट्रंप अपने देश में न्यूक्लियर टेस्ट की बात कर रहे हैं. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान, चीन और रूस के न्यूक्लियर टेस्ट करने का दावा किया है. उन्का कहना है कि जब दूसरे कई देश टेस्ट कर रहे हैं, तो अब अमेरिका भी परमाणु परीक्षण शुरू करने वाला है. हमारे पास कई देशों से ज्यादा परमाणु हथियार हैं.

केवल अमेरिका नहीं कर रहा है परीक्षण- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ये बातें रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान कही हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘जहां एक तरफ रूस, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया समेत कई देश परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, वहीं अमेरिका ऐसा नहीं कर रहा है. हमारे पास कई देशों के मुकाबले बेहतरीन परमाणु हथियार हैं.’

विज्ञापन

ट्रंप ने आगे कहा कि ‘जो देश टेस्ट कर रहे हैं, वे इस बारे में बात नहीं करते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं. हम इस बारे में खुलकर बात करते हैं, इसलिए अब हम भी परीक्षण करने जा रहे हैं, क्योंकि मैं ऐसा अकेला देश नहीं बनना चाहते जो परीक्षण नहीं कर रहा है.’

पहले ही हो चुकी हैं तैयारियां

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि इस परीक्षण के लिए पहले से ही तैयारियां की जा चुकी हैं. मगर ये नहीं बताया गया है कि ये कब और किस जगह पर किया जाएगा. इसके अलावा, ट्रंप ने ये भी कहा कि ‘हमारे पास इतने न्यूक्लियर वेपन हैं कि दुनिया को 150 बार तक उड़ाया जा सकता है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ