'अगर हम हार जाते हैं तो…', चिंता में डोनाल्ड ट्रंप ईश्वर से कर रहे प्रार्थना, टैरिफ पर आएगा 'सुप्रीम' फैसला

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तभी से उनके फैसलों से कई देशों में हड़कंप मच गया था. इसमें ट्रंप का सबसे बड़ा फैसला कई देशों पर टैरिफ का था. इससे भारत और अमेरिका के रिश्तों में खटास भी आ गई. इस टैरिफ पर अब अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है.

Donald Trumps

Photo Credit- News24GFX

Donald Trump: दुनियाभर को टैरिफ लगाकर टेंशन देने वाले ट्रंप अब खुद टेंशन में हैं. दरअसल, राष्ट्रपति ने जो टैरिफ लगाने का ऐलान किया था उस पर अब अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने जा रहा है. इसकी सुनवाई 5 नवंबर को की जानी है. इस मामले पर डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उनकी टेंशन को साफ तौर पर देखा जा सकता है. ट्रंप ने लिखा कि ‘ये अब तक के सबसे बड़े फैसलों में से एक फैसला होगा. अगर हम जीत जाते हैं तो अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश होगा.’

कोर्ट कैसे पहुंचा टैरिफ का मामला?

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाने का ऐलान किया. इसके बाद ट्रंप ने कई देशों को अतिरिक्त टैरिफ लगाने की भी धमकी दी. इस दौरान भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया, लेकिन बाद में उसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया. अब टैरिफ का मामला अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. दरअसल, छोटे व्यापारियों और राज्यों के एक ग्रुप ने मिलकर कोर्ट का रुख किया है. उनका कहना है कि अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाना अवैध है, जिसे रद्द किया जाना चाहिए.

ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसा न हो- ट्रंप

अब कोर्ट के फैसले का सभी को इंतजार है. इसको लेकर ट्रंप खुद चिंता में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर इस बारे में लिखा है. ट्रंप ने लिखा कि ‘ये अमेरिका के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और परिणामकारी फैसलों में से एक होगा. अगर यहां पर हम जीत जाते हैं, तो अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सेफ देश हो जाएगा.’

वहीं, ट्रंप ने हार पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि ‘अगर हम हार जाते हैं तो अमेरिका लगभग तीसरी दुनिया के दर्जे तक ही सीमित रह जाएगा.’ उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए लिखा कि ‘ऐसा न हो.’ बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 10 फीसदी टैरिफ कम कर दिया है. चीन पर 57 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जो अब 47 फीसदी रह गया है. इसकी जानकारी चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात के बाद खुद ट्रंप ने दी थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ