इमारतें गिरी, पहाड़ दरके, मची चीख पुकार; Videos में देखें ताइवान में भूकंप से कैसे मचा हाहाकार?

Taiwan Earthquake Videos Viral: ताइवान में आए 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप ने कैसे हाहाकार मचाया, इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि जमीन से लेकर पानी तक थर्रा गया। इमारतें गिर गईं और मलबे के नीचे लोग दब गए। एक शख्स की मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर है।

Taiwan Earthquake Natural Disaster Photos

Taiwan Earthquake Natural Disaster Photos

विज्ञापन

Taiwan Earthquake Videos Viral: सड़कें और पुल हिलने लगे। पहाड़ दरक गए, समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं। घरों और खिड़कियों के दरवाजे खड़कने लगे। अचानक सब कुछ हिलता देखकर लोगों में चीख पुकार मच गई। बचने के लिए लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। पुलिस और प्रशासन की तरफ से भी अलार्म बजा दिया गया। यह हालात थे ताइवान के, जिसे आज सुबह 25 साल में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप ने बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया।

ताइवान की राजधानी ताइपे में आज सुबह 7.5 की तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतें ढह गईं। भूकंप इतना जोरदार था कि पड़ोसी देश जापान में सुनामी का अलर्ट जारी हो गया। जापान के ओकिनावा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भी सस्पेंड कर दी गई हैं। इस भूकंप के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर भूकंप की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जमीन से लेकर समुद्र के अंदर पानी तक सब दहल गए।

विज्ञापन

 

25 साल बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप आया

ताइपे के भूकंप विज्ञान केंद्र अधिकारी की ओर से मीडिया को बताया गया कि ताइवान में आज सुबह जो भूकंप आया, वह पिछले 25 साल में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इससे पहले 1999 में ताइवान में जो भूकंप आया था, वह सबसे खतरनाक था। इस भूकंप की तीव्रता 7.6 थी, जिसने करीब 2500 लोगों जान ले ली थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ