Syria Earthquake VIDEO: सीरिया में विनाशकारी भूंकप के बाद एक चमत्कारी वीडियो सामने आया है। वीडियो में 7 साल के कम उम्र के भाई-बहन मलबे में दबे दिख रहे हैं। मलबे में दबे भाई-बहन की इस जोड़ी ने 30 घंटे तक मौत को मात दिया। दोनों को रेस्क्यू में जुटी टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
मलबे में दबी भाई-बहन की जोड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाई नीचे है जबकि उसके ऊपर बहन दबी दिख रही है। वीडियो में बहन भाई को दिलासा देती दिख रही है और उसे प्यार करती दिख रही है।
30 घंटे तक मलबे में दबे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बच्चे उत्तरी सीरिया में अपने घर के मलबे में 30 घंटे से अधिक समय तक दबे रहे। इस दौरान सात साल की मरियम अपने भाई का सिर सहलाती रही और उसे वहां से निकालने का दिलासा भी देती रही। इस बीच वो रह-रहकर मदद के लिए आवाज भी लगाती रही। रेस्क्यू में जुटी टीम दोनों बच्चों की आवाज सुनकर उनके पास पहुंची।
नवजात को भी मलबे से जिंदा निकाला
जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चों को बचा लिया गया है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि इससे पहले भूंकप के मलबे में एक बच्चे के जन्म लेने की भी जानकारी सामने आई। भूकंप के बाद मलबे में ही बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद रेस्क्यू दल ने नवजात को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि नवजात के मां-बाप को नहीं बचाया जा सका।
नवजात को जब निकाला गया उस वक्त वह अपनी मां से गर्भनाल से बंधा हुआ था। बता दें कि तुर्की और सीरिया में सोमवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप से करीब 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सैंकड़ों इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
विनाश के कारण तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को 10 दक्षिणपूर्वी प्रांतों में तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की। दक्षिण कोरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और खाड़ी देशों सहित दर्जनों देशों ने मदद करने का वादा किया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
4 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
7 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
7 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
9 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
10 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
13 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
14 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines