World Latest News: सीरिया में विद्रोह के बाद राष्ट्रपति बशर अल असद ने देश छोड़ दिया था। राजधानी दमिश्क पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था। जिसके बाद विमान के जरिए बशर सीरिया से निकल गए थे। वे कहां गए, इस बारे में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं? अब रूस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने सोमवार को कहा कि रूस ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को राजनीतिक शरण दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने असद को शरण देने का निजी फैसला लिया। असद को कहां ठहराया गया है, इस बारे में पेस्कोव ने नहीं बताया? पेस्कोव ने कहा कि फिलहाल पुतिन की पेस्कोव से मिलने की योजना नहीं है। इस मामले में अमेरिका की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। यूएस ने असद सरकार के पतन को स्वागत योग्य कदम बताया है।
यह भी पढ़ें:अबू मोहम्मद अल जोलानी कौन? अमेरिका का वॉन्टेड, जिसकी वजह से भागे राष्ट्रपति बशर अल-असद
निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि सीरिया में बशर की सरकार का पतन होना वहां के लोगों के लिए ऐतिहासिक मौका है। असद ने अपने 50 साल के शासन में हजारों निर्दोष सीरियाई लोगों के साथ क्रूरता की। उनको मारा, देश से निकाला। बता दें कि सीरिया में कई साल से गृहयुद्ध चल रहा था। जिसके बाद विद्रोही गुटों ने देश पर कब्जा कर असद सरकार को गिरा दिया। बाइडेन ने व्हाइट हाउस में कहा कि वे सीरिया के लोगों को बधाई देते हैं। सीरिया ने 13 साल तक गृहयुद्ध का दंश झेला। असद और उनके पिता ने आधी सदी तक इस देश में क्रूरता की। असद शासन का पतन न्याय का मौलिक कार्य है। लंबे समय से क्रूरता सहने वाले लोगों के पास अब अपने देश का गौरवशाली भविष्य बनाने का मौका है।
11 दिन चली भीषण जंग
बाइडेन के अनुसार यह समय सीरिया के लिए जोखिम और अनिश्चितता का है। असद के शासन को ईरान, रूस और हिजबुल्लाह का समर्थन था। जो अब खत्म हो चुका है। सीरिया से असद को बेदखल करने वाले गुट का नेतृत्व ‘हयात तहरीर अल शाम’ करता है। अमेरिका इसे आतंकवादी संगठन मानता है। इस गुट का पहले समर्थन अल कायदा से रहा है। हालांकि मौजूदा समय में यह संगठन दावा करता है कि वह अल कायदा से संबंध तोड़ चुका है। इस संगठन ने पिछले 11 दिन तक सीरिया की सेना के साथ भीषण जंग लड़ी और उसे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें- कनाडा में गुंडाराज! भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
संबंधित खबरें
सऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
2 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
2 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
6 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
6 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
7 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
7 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
7 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
15 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
16 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines