Aliens In Universe: क्या हमारी धरती पर या फिर यूनिवर्स में किसी ग्रह पर एलियंस रहते हैं? इस सवाल का जवाब देश-दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक स्पष्ट तौर पर देने के लिए तैयार नहीं है। चर्चा की बात की जाए तो एलियंस के होने या फिर नहीं होने को लेकर वर्षों से बहस जारी है। यहां तक कि एलियंस के धरती पर मौजूदगी को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों के दो धड़े हैं। एक कहता है कि एलियंस यूनिवर्स में कहीं पर हैं और एक दिन जरूर हमारे सामने आएंगे तो वहीं, दूसरा धड़ा इस तर्क को सिरे से खारिज करता है।
पेरू में देखे गए 7 फीट के हुडी मैन
इस बीच एक ऐसा मामला पेरू देश के उत्तर पूर्व में स्थित आल्टो नाने जिले में सामने आया है कि जिसने सबको हैरान कर दिया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इन एलियंस की लंबाई सिर्फ 7 फीट है और इनकी आंखों का रंग एकदम पीला है। देखने में यह बहुत भयानक लगते हैं। एक लड़की तो इन्हें देखकर बीमार हो चुकी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
‘एलियंस’ कर रहे हैं हमले
पेरू के आल्टो नाने जिले की निवासी इकितु का कहना है कि कुछ समय से ये ‘एलियंस’ काले रंग की हुडी पहनकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। जनजाति क्षेत्र में रहने वाली इकुति का यह भी कहना है कि ये अचानक आते हैं और हमलाकर करके भाग जाते हैं। ये हमेशा चेहरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, जिससे लोग चिंतित हैं।
लड़की पर बोल चुके हैं हमला
बताया जा रहा है कि ठीक एक महीने पहले आल्टो नाने जिले में इस अजीब प्रजाति को यानी एलियंस को पहली बार देखा गया था। इसके बाद एक 15 वर्षीय लड़की को इनके हमलों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कहा जा रहा है कि इस लड़की ने एलियंस को देखा और डर गई। इसके बाद वह अचानक बीमार हो गई। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि इन एलियंस ने उस लड़की पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।
घर से निकला था चिड़िया की फोटो लेने, हुआ कुछ ऐसा कि अब हर महीने मिलेंगे 10 लाख
उधर, इस बात का दावा किसी ने नहीं किया है कि ये जीव एलियंस हैं या फिर कोई और हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि हमने अपने जीवन में इस तरह का जीव नहीं देखा, जो हुडी पहने हुए हैं। सबसे खास बात यह है कि ये देखने में बहुत खतरनाक लग रहे हैं, तभी एक लड़की बीमार होकर अस्पताल पहुंच गई।
आल्टो नाने जिले में रहने वाले इस जनजाति समुदाय के नेता जाइरो रेतेगुई डेविला का कहना है कि संघर्ष के दौरान उन्होंने (जिन्हें एलियंस बताया जा रहा है) लड़की की गर्दन का हिस्सा काट दिया था। इसके बाद स्थिति यह बन गई है कि लोगों को बचाने के लिए रातभर गश्त की जाती है। ये एलियंस रात को ही बाहर निकलते हैं, इसलिए इनकी शक्ल सूरत को ठीक से पहचानना मुश्किल होता है। खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की चिंता अधिक है।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
6 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
8 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
9 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
11 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
11 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
20 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines