---विज्ञापन---

17 साल की लड़की को मिला आईना, 1500 वर्ष पहले चेहरा देखने के लिए नहीं होता था इस्तेमाल

Unique Mirror: विकसित देशों में शुमार इजरायल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। यहां पर 10वीं में पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय लड़की को एक बहुत पुराना आईना मिला है। 1500 साल पुराना बताए जा रहे इस आईने को लेकर कहा जा रहा है कि […]

Unique Mirror: विकसित देशों में शुमार इजरायल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। यहां पर 10वीं में पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय लड़की को एक बहुत पुराना आईना मिला है। 1500 साल पुराना बताए जा रहे इस आईने को लेकर कहा जा रहा है कि इसे पहले के जमाने में किसी की नजर उतारने में इस्तेमाल किया जाता था।

खुदाई में हिस्सा लिया था अवीव वीजमैन ने

हाइफा की रहने वाली इस लड़की का नाम अवीव वीजमैन है। दरअसल, इस लड़की ने इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण पुरातात्विक की खुदाई में हिस्सा लिया था। इस दौरान उसे यह आईना मिला। बता दें कि इजरायल के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत 500 छात्र-छात्राओं ने इस खुदाई में हिस्सा लिया था, जिसमें एक अवीव वीजमैन भी थी। इसका मकसद छात्रों को पुरातत्व से जुड़ी जानकारी से समृद्ध करना था।

---विज्ञापन---

बीजान्टिन काल का है आईना

हैरत की बात यह है कि जहां पर यह आईना मिला, उस स्थल का नाम उषा है और हिंदी में उषा को सवेरा कहा जाता है।  यहां पर यह बताना जरूरी है कि यहां पर उषा को ओशो नाम से जाना जाता है। यहां भी एक अजीब संयोग है कि ओशो भारत के एक बड़े दार्शनिक रह चुके हैं। खैर इसे बीजान्टिन काल का बताया जा रहा है।

बुरी नजर से बचाने वाला आईना

इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण के क्यूरेटर नेविट पोपोविच की मानें तो इस आईने को बुरी नजर से सुरक्षा के लिए प्लेट के बीच में एक कांच का आइना रखा जाता था। यह भी जानकारी दी है कि आईने का यह टुकड़ा 4-6वीं शताब्दी ईस्वी के बीजान्टिन काल के एक ‘जादुई आइने’ का हिस्सा है। बताया यह भी जाता है कि इस आईने को अंतिम संस्कार के गिफ्ट (तोहफे) के रूप में दिया जाता था।

---विज्ञापन---

इमारत की दीवार से बरामद हुआ आईना

खुदाई से जुड़े लोगों का कहना है कि यह इमारत की दीवार के बीच से झांक रहा था। खुदाई कर रहे लोग अपनी धुन में मगन थे, इस बीच 17 वर्षीय अवीय यह टुकड़ा निकालकर ले आई और वरिष्ठ अधिकारियों को दिखाया। उन्होंने इस परखने के बाद बताया कि यह 1500 वर्ष पुराना जादुई आईना है, जिसका इस्तेमाल नजर उतारने के लिए किया जाता था।

First published on: Aug 11, 2023 07:14 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola