कोरोना में उछाल, चीन के अस्पताल में थका हुआ डॉक्टर गिरा, बीजिंग में हालात बेकाबू
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: चीन में कोरोना के मामले में अचानक उछाल देखा गया है। दुनिया फिर से डर के माहौल में है। चीन में फिर से कोरोना की लहर आई है। चीन के कई शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। खासकर राजधानी बीजिंग और शंघाई जैसे अहम शहरी केंद्रों में स्थिति चिंताजनक है। ताबाही के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। टेलीग्राफ द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, एक डॉक्टर, जाहिर तौर पर मरीजों को देखने से इतना थक गया कि कुर्सी पर गिर गया।
एक दूसरे वीडियो में कोरोना के मरीज अस्पताल के फर्श पर पड़े हैं और वहीं उन्हें सीपीआर दिया जा रहा है। पिछले महीने कड़े लॉकडाउन हटाए जाने के बाद ताजा लहर ने चीन को अचंभित कर दिया है। अस्पताल अपनी क्षमता से खचाखच भरे हुए हैं और श्मशान घाटों में अचानक से शवों की संख्या में उछाल देखा जा रहा है क्योंकि ओमिक्रॉन स्ट्रेन के BF.7 संस्करण को इस उछाल के पीछे मुख्य कारक माना जा रहा है।
官方说没有重症,看看重庆医科大学附属第一医院 急诊留观区域。 pic.twitter.com/UsGiKoS4gG
— iPaul (@iPaulCanada) December 20, 2022
द टेलीग्राफ द्वारा साझा किए गए वीडियो में डॉक्टर को एक के बाद एक मरीजों को देखते हुए देखा जा सकता है और फिर अचानक अन्य डॉक्टरों के हस्तक्षेप की जरूरत पड़ने पर अपनी कुर्सी पर गिर जाते हैं। द टेलीग्राफ वीडियो में कहा गया है कि उन्हें पुनर्जीवित करने में असमर्थ, उनके सहयोगियों ने उन्हें कुर्सी से हटा दिया।
चीन में हाल ही में कोविड-19 मामलों में हुई वृद्धि में लाखों मौतों का अनुमान लगाया गया है क्योंकि स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से चरमरा गई है। एक अनुमान के मुताबिक अगले 90 दिनों में चीन की 60% से अधिक और दुनिया की 10% आबादी के कोविड से संक्रमित होने की संभावना है।
और पढ़िए – आठ नाबालिग लड़कियों ने मिलकर 59 साल के अधेड़ को चाकू गोदकर मार डाला, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
इस बीच चीन में बढ़ते हुए कोरोना मामलों के बीच अमेरिका ने चेतावनी जारी की है। अमेरिका ने चिंता जताई है कि वायरस नया रूप ले सकता है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने कहा कि यह वायरस कभी भी भयानक रूप से सकता है। अमेरिका ने यह भी कहा है कि चीन की सरकार देश में बढ़ते मामलों को छिपा रही है। जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में भी कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: