Charles Sobhraj: यह है चार्ल्स का असली नाम, क्यों कहा जाता है 'बिकिनी किलर'?

charles sobhraj 3

charles sobhraj

विज्ञापन

अमित कसाना: पलभर में भेष बदलने में एक्सपर्ट Charles Sobhraj का असली नाम Hatchand Bhaonani Gurumukh Charles Sobhraj है। अपनी हेंडसम पर्सनेलिटी से महिलाओं में मशहूर चार्ल्स का जन्म व‍ियतनाम मूल के Ho Chi Minh शहर में साल 1944 में हुआ था। 78 वर्षीय चार्ल्स इस समस नेपाल जेल में बंद है। उसे साल 2003 में हत्या के मामले में पकड़े जाने के बाद सलाखों में डाला गया था। अब चूंकि अपनी कैद से अधिक समय जेल में रहने के बाद नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने उसके रिहा करने का आदेश दिए हैं तो अब वह खुली हवा में सांस ले सकेगा।

विज्ञापन

कई भाषाएं जानता है

जानकारी के मुताबिक चार्ल्स के प‍िता भारतीय मूल के थे और मां वियतनाम की। चार्ल्स ने अपने शुरूआती साल एश‍िया फिर वह फ्रांस में रहा है। माता-प‍िता के तलाक के बाद उसकी मां ने फ्रेंच लेफ्ट‍िनेंट के साथ मिलकर चार्ल्स का पालन-पोषण किया था। बिकिनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स कई भाषाएं जानता है। यही वजह है कि वह महिलाओं से बेहद जल्दी दोस्ती कर लेता था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वह महिलाओं को ड्रग्स देकर मार देता था। सबसे पहले उसने अमेरिका की टेरेसा नोलटन का कत्ल किया था।

विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी कुंडली

पुलिस के दस्तावेज बताते हैं कि किशोरवस्था में चार्ल्स ने छोटे-मोटे अपराध करना शुरू किया था। 1963 में पहली बार उसे पेरिस में चोरी के अपराध के लिए सजा मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद उसने अंडरवर्ल्ड के बीच समय बताया। फिर ताबड़तोड़ चोरियां और घोटालों की वारदात को अंजाम दिया। समय-समय पर उसे अलग-अलग अपराधों के लिए 1973 में होटल अशोका में ज्वेलरी स्टोर डकैती के असफल प्रयास, पर्यटकों को लूटने, नशीला पदार्थ देकर हत्या आदे के लिए गिरफ्तार किया गया। वह अलग-अलग देश काबूल, ईरान, फ्रांस, पेरिस आदि में घूमता रहा। Charles Sobhraj पर 2 अमेरिकी पर्यटकों की हत्या समेत 20 से अधिक हत्या, चोरी, डकैती आदि कई धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ