ईरान से भागने की फिराक में सर्वोच्च नेता खामेनेई! 9 दिनों से देश में तख्तापलट को चल रहा विरोध प्रदर्शन

ईरान से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान में तख्तापलट के लिए विरोध प्रदर्शन चल रहा है। पहले तो सर्वोच्च नेता खामेनेई ने इसे विरोधियों की साजिश बताई थी, अब खामेनेई खुद देश छोड़ने की तैयारी में हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Ayatollah Khamenei

Ayatollah Khamenei

ईरान में हालात अभी भी नियंत्रण से बाहर हैं। तख्टापलट के लिए देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई ने देश छोड़ने का प्लान बना लिया है। ब्रिटिश अखबार The Times ने इसका खुलासा किया है। अखबार में बताया गया कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई अपने शासन को कमजोर पड़ते देख देश छोड़ कर भागने का प्लान बना चुके हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के ताजा हमलों ने ईरान की एलीट सिक्योरिटी फोर्सेज के शीर्ष नेतृत्व को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे देशभर में फैले विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करना अब पहले से कठिन हो गया है।

विज्ञापन

The Times द्वारा quote की गईं खुफिया जानकारी के अनुसार खामेनेई का तेहरान छोड़ने के लिए इमरजेंसी कंटिंजेंसी प्लान तैयार है कि अगर प्रदर्शन और भड़क उठें और सिक्योरिटी फोर्सेज बगावत करने लगें, तो वे अपने 20 करीबी सहयोगियों और परिवार के सदस्यों के साथ ईरान से रवाना होकर Moscow का रुख करेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले 9 दिनों से ईरान में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुना जा सकता है, लेकिन दंगाइयों से किसी तरह की बातचीत का कोई मतलब नहीं है और उन्हें उनकी जगह पर रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

बता दें कि ईरान के तेहरान में एक कार्यक्रम के दौरान खामेनेई के भाषण को सरकारी टीवी चैनलों पर प्रसारित किया गया। खामेनेई ने कहा था कि हम प्रदर्शनकारियों से बात करते हैं, अधिकारियों को भी उनसे बात करनी चाहिए, लेकिन दंगाइयों से बात करने का कोई फायदा नहीं है। दंगाइयों को उनकी जगह दिखानी होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ