सूडान: सूडान के दक्षिणी ब्लू नाइल राज्य में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यहां दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े में पिछले दो दिनों में अब तक करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक लोगों के बीच खूनी संघर्ष के बाद मेडिकल टीमें मौके पर हैं। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। यहां कर्फ्यू लगा हुआ है। बावजूद इसके यहां दोनों पक्षों में संघर्ष जारी है। गोलियों की आवाज गूंज रहीं हैं।
अभी पढ़ें – Breaking: ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, नए पीएम चुने जाने तक पद पर रहेंगी
बता दें पिछले हफ्ते राजधानी खार्तूम से करीब 500 किलोमीटर (310 मील) दक्षिण में सूडान के अशांत दक्षिणी क्षेत्र में रोजेयर्स के पास वाड अल माही में हौसा लोगों और प्रतिद्वंद्वी समूहों के सदस्यों के बीच जमीन पर बहस के बाद बुधवार को लड़ाई छिड़ गई।
जिसमें दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाई और घरों में आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक लोगों ने इलाके में भारी गोलीबारी हुई और घरों को जलाने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि वाड अल माही क्लिनिक में 10 शव मिलने की खबर आई। वहीं, रोज़ेयर्स शहर के अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि वहां पांच शव और 10 लोग घायल हैं।
अभी पढ़ें – लिज ट्रस को क्यों देना पड़ा इस्तीफा ? क्या अब ऋषि सुनक होंगे अगले पीएम ?
वहीं, हौसा के एक नेता ने कहा कि इलाके में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती और रात भर के कर्फ्यू के बावजूद झड़पें हुईं। इस बारे में संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि करीब 65 हजार लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है।
सूडान पिछले साल सेना प्रमुख अब्देल फत्ताह अल बुरहान के नेतृत्व में सैन्य तख्तापलट के बाद से गहरी राजनीतिक अशांति और एक बढ़ते आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी गाजा की तबाही, जहां नजर आते थे आलीशान घर; वहां अब सिर्फ मलबा और वीरान सड़कें
5 hrs agoकॉकपिट में भिड़े पायलट? तेल अवीव जा रही फ्लाइट की क्यों करानी पड़ी सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग
11 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप ने बदला AI का नाम, कहलाएगा 'सुपर इंटेलिजेंस', आधिकारिक दस्तावेज पर किए साइन
17 hrs ago'शोले के ठाकुर जैसा बेबस', ईरान ने मीम शेयर कर उड़ाया UN का मजाक; US से जंग के बीच कसा तीखा तंज
18 hrs ago'ईरान जल्द खत्म करेगा युद्ध…', मिडिल ईस्ट तनाव पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoरूस के अमूर क्षेत्र में टेकऑफ के बाद सैन्य विमान क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत
1 day agoकौन हैं युगांडा के नए राजा एडवर्ड रुकिडी न्याबोंगो? न्यूज एंकर के तौर पर किया काम, अब संभालेंगे राजगद्दी
1 day agoनीदरलैंड में एक साल के बीमार बच्चे को मिली इच्छामृत्यु, भारत में क्या हैं यूथेनेशिया के नियम?
1 day agoकैंसर, फर्टिलिटी समेत इन रेयर डिजीज की दवाओं को मिली US टैरिफ से छूट, भारत को क्या होगा फायदा?
1 day agoUS वीजा के लिए क्यों लगी लंबी लाइनें? भारतीयों को करना पड़ रहा 346 दिन का इंतजार, जानें पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines