हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जोरदार भूकंप से थर्राया चीन, रिक्टर स्केल पर 6.6 रही तीव्रता

विज्ञापन
China Earth Quake

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम चीन (China) का सिचुआन प्रांत सोमवार को 6.6 तीव्रता के जोरदार भूकंप से थर्रा गया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:25 बजे आए भूकंप का केंद्र 29.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.08 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 16 किमी की गहराई पर रहा।

 

सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के हवाले से यह जानकारी सार्वजनिक की है।

अभी पढ़ें – लिज ट्रस ने जीती यूके पीएम पद की रेस, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया

बता दें तिब्बत से सटा सिचुआन प्रांत भूकंप संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इस भूकंप के झटके कई किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए। बता दें कि तिब्बती पठार को भारी भूकंपों के लिए प्रवण माना जाता है क्योंकि इस क्षेत्र में टेक्टोनिक यूरेशियन और भारतीय प्लेटें मिलती हैं, जो अक्सर भारी बल से टकराती हैं।

कुछ मिनट बाद, केंद्र के अनुसार, लुडिंग के पास यान शहर में 4.2 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप आया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि 2013 में, यान भीषण भूकंप की चपेट में आ गया था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों घायल हो गए थे।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें