---विज्ञापन---

लिज ट्रस ने जीती यूके पीएम पद की रेस, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया

नई दिल्ली: लिज ट्रस यूनाइटेड किंगडम (UK) की अगली प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने पीएम पद की रेस में बाजी मार ली है। पीएम पद की रेस में उनका मुकाबला भारतीय मूल के ऋषि सुनक से था। ट्रस ने 81,326 वोट हासिल कर ऋषि सुनक को 20 हजार वोटों से शिकस्त दी। थेरेसा मे और मार्गरेट थैचर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: लिज ट्रस यूनाइटेड किंगडम (UK) की अगली प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने पीएम पद की रेस में बाजी मार ली है। पीएम पद की रेस में उनका मुकाबला भारतीय मूल के ऋषि सुनक से था। ट्रस ने 81,326 वोट हासिल कर ऋषि सुनक को 20 हजार वोटों से शिकस्त दी। थेरेसा मे और मार्गरेट थैचर के बाद लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी।

अभी पढ़ें पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में IED ब्लास्ट में, 35 लोगों की मौत

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

परिणाम दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) घोषित किया गया। ट्रस 2015 के चुनाव के बाद से कंजरवेटिव्स की चौथी प्रधानमंत्री बन गई हैं। उनके सामने यूके की बढ़ती महंगाई बड़ा मुद्दा होगा। जुलाई में घोटालों के आरोपों के बाद बोरिस जॉनसन अपने इस्तीफे की घोषणा करने के लिए मजबूर हो गए थे। वह आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा देने के लिए मंगलवार को महारानी एलिजाबेथ से मिलने के लिए स्कॉटलैंड की यात्रा करेंगे।

अभी पढ़ें भारतीय सेना के हाथों घायल LeT सरगना ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, पाकिस्तान ने पहली बार लिया किसी आतंकी का शव

---विज्ञापन---

लिज ट्रस ने किया ये ट्वीट

ट्रस ने जीत के बाद ट्वीट किया- मैं कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। हमारे महान देश का नेतृत्व और उद्धार करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। मैं इन कठिन समय से हम सभी को निकालने, अपनी अर्थव्यवस्था को विकसित करने और यूनाइटेड किंगडम की क्षमता को उजागर करने के लिए साहसिक कदम उठाऊंगी।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

(tntechoracle.com)

First published on: Sep 05, 2022 05:10 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola