Starbucks new CEO Brian Niccol: आपने बड़ी कंपनियों के सीईओ की करोड़ों में सैलरी तो जरूर सुनी होगी। लेकिन दुनिया का नामी कॉफी आउटलेट ब्रांड Starbucks ने अपने नए सीईओ को इससे भी एक कदम आगे बढ़कर Perks and benefits दिए हैं। दरअसल, कंपनी के नए CEO Brian Niccol के ऑफर लेटर के हवाले से खबर है कि कंपनी Seattle स्थित अपने हेड ऑफिस से उनके घर California उन्हें लेने के लिए प्राइवेट जेट भेजेगी।
अगले महीने निकाल ज्वाइन करेंगे स्टारबक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की साल 2023 की हाइब्रिड पॉलिसी के अनुसार ऐसा किया गया है, हफ्ते में तीन दिन कंपनी अपने सीईओ को लेने के लिए जेट भेजेगी। बता दें कंपनी के हेडऑफिस से सीईओ के घर तक की दूरी करीब 1600 किलोमीटर है। निकोल अगले महीने से स्टारबक्स को ज्वाइन करने वाले हैं। यह पहली बार नहीं है जब निकोल अपनी कंपनी या काम को लेकर चर्चा में आए हैं।
ये भी पढ़ें: बच्चों-महिलाओं की खींचता था नग्न तस्वीरें, बेहोश कर बनाता था संबंध, डॉक्टर के घर में मिले 13000 अश्लील Video
60 करोड़ रुपये नकद बोनस मिलेगा
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय निकोल की सालाना सैलरी करीब 14 करोड़ है। इसके अलावा निकोल हर वर्ष 60 करोड़ रुपये नकद बोनस लेने के लिए हकदार हैं, ये बोनस उनकी परफॉमेंस पर आधारित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन सब के अलावा वह कंपनी की 1 अरब 92 करोड़ रुपये तक की वार्षिक इक्विटी हासिल कर सकते हैं। बता दें 2018 में निकोल जब चिपोटल के सीईओ थे उस समय कंपनी का हेडऑफिस कोलोराडो में था, लेकिन निकोल की डिमांड पर कंपनी ने उनकी ज्वाइनिंग के महज 3 महीने बाद ही अपना मुख्यालय उनके घर के पास कैलिफोर्निया स्थानांतरित कर दिया था।
यह है नए सीईओ के चयन का कारण
जानकारी के अनुसार फिलहाल निकोल चिपोटल के सीईओ हैं, बताया जा रहा है कि वे 9 सितंबर को स्टारबक्स में CEO का पद संभालेंगे। तब तक CFO राचेल रग्गेरी ही कंपनी के अंतरिम CEO के रूप में काम करते रहेंगे। बता दें इससे पहले स्टारबक्स में लक्ष्मण नरसिम्हन सीईओ थे। उनके कार्यकाल में चीन और अमेरिका के बाजार में कंपनी की बिक्री में काफी गिरावट आई है। जिसके बाद निकोल की इस पद पर नियुक्ति की गई है।
ये भी पढ़ें: चीफ जस्टिस की हत्या पर 1 करोड़ का इनाम, 7 सितंबर तक अल्टीमेटम, भीड़ का सुप्रीम कोर्ट पर हमला
ये भी पढ़ें: 35 पाकिस्तानियों की मौत, दर्दनाक सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस ईरान में पलटी
संबंधित खबरें
भूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 hr ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
11 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
17 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
23 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines