Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Indian Doctor Arrested In US : धरती पर डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। अगर डॉक्टर नहीं होते तो मरीजों का इलाज संभव नहीं था और मानव जीवन संकट में पड़ जाती। अमेरिका में एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। डॉक्टर अपने पेशे का गलत फायदा उठाकर बच्चों और महिलाओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाता था। साथ ही उस पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
अस्पताल और घर में छिपाकर लगा रहे थे कैमरे
40 वर्षीय भारतीय डॉ. ओमैर एजाज अमेरिका में पिछले कई सालों से सैकड़ों बच्चों और महिलाओं की नग्न तस्वीरें खींचता था और उनका वीडियो भी बनाता था। इस मामले में पुलिस ने उसे 8 अगस्त को गिरफ्तार किया। उसने बाथरूम, चेंजिंग रूम, अस्पताल के कमरे और यहां तक कि अपने घर में भी कई जगहों पर छिपाकर कैमरे लगा रखे थे।
यह भी पढ़ें : जन्म के 18 साल बाद व्हीलचेयर छोड़ अपने पैरों पर खड़ी हुई बच्ची, डॉक्टरों ने कहा था… कभी नहीं चल पाएगी
पत्नी ने डॉक्टर को पकड़ा
डॉक्टर की पत्नी ने उसकी काली करतूत का खुलासा किया। पत्नी को बच्चों और महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले। फिर उन्होंने इन सामग्री को पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तारी से पहले डॉक्टर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। डॉक्टर बेहोश कर या फिर सो रही महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाता था।
यह भी पढ़ें : लैंड कराना सीखा ही नहीं और ले उड़ा प्लेन, पायलट ने आफत में डाली यात्रियों की जान; फिर बोला-SORRY
डॉक्टर के घर में मिलीं ये सामग्रियां
इसे लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की पूरी जांच में अभी महीनों लगेंगे। पुलिस ने जब डॉक्टर के घर में सर्च अभियान किया तो वहां से कंप्यूटर, फोन, 15 डिवाइस और एक हार्ड ड्राइव में 13,000 अश्लील वीडियो मिले। पुलिस सभी सामाग्री की जांच पड़ताल कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।