ईरान में अदालत में हुआ हमला, 8 लोगों की गई जान, तीन आंतकी ढेर

दक्षिण-पूर्वी ईरान के एक न्यायालय परिसर में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 5 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। आतंकवादियों ने अदालत में घुसकर गोलियां चलाईं और ग्रेनेड से हमला किया। मारे गए लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन जैश अल-अदल ने ली है।

Iran Attack

ईरान में आतंकवादी हमला (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्वी ईरान में एक आदालत में बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, इसे एक आतंकवादी हमला बताया जा रहा है। इस हमले में कम से कम पांच नागरिकों की मौत हुई है जबकि तीन अन्य की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने ग्रेनेड से हमला किया था। मरने में कुछ बच्चे भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि इस हमले में 13 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हमले की जिम्मेदारी जैश अल-जुल्म ने ली है, जिसे ईरान ने आतंकवादी समूह घोषित किया है। बताया गया कि न्याय विभाग के परिसर में प्रवेश करते ही आतंकवादियों ने वहां मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में घायलों और मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

Advertisment

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने आधिकारिक बयान में कहा है कि सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। घटना के बाद स्थिति आईआरजीसी के नियंत्रण में है। घटना की जिम्मेदारी जैश अल-अदल ने ली है।

क्या है जैश अल-अदल?

जैश अल-अदल ईरान में आतंकवाद फैलाने वाला एक आतंकवादी समूह है। यह समूह 2014 से सक्रिय है। ईरान और पाकिस्तान के बीच विवाद का विषय है। ईरान और पाकिस्तान एक लंबी सीमा साझा करते हैं। ईरान, पाकिस्तान पर तेहरान के प्रति शत्रुतापूर्ण तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाता है। इसके साथ ही ईरान, पाकिस्तान पर जैश अल-अदल के आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाता है। इस साल की शुरुआत में ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जैश अल-अदल के कथित ठिकानों पर हमले किए थे।

विज्ञापन

ईरानी अधिकारियों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है, इसे राष्ट्रीय सुरक्षा को अस्थिर करने के इरादे से किया गया आतंकवादी कृत्य बताया है। जांच जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने निवासियों को सलाह दी है कि वे जांच जारी रहने तक न्यायालय के आसपास के क्षेत्र में जाने से बचें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ