News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Thailand-Cambodia War: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हो रहे महायुद्ध में अमेरिका और चीन ने एंट्री मारी है। अमेरिका और चीन ने थाईलैंड और कंबोडिया को मध्यस्थता की पेशकश की। जिस पर थाईलैंड ने जवाब देते हुए कहा कि ये मामला दो देशों के बीच का है। इस पर द्विपक्षीय समझौता होगा, जो हम खुद देख लेंगे। इसमें किसी तीसरे की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष के दौरान करीब 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है और सीमा के करीब स्कूलों में बच्चों को बंकरों में भेजा जाने लगा।
बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच ये युद्ध 1000 साल पुराने एक मंदिर, प्रीविहर मंदिर, पर दावेदारी को लेकर शुरू हुआ है। यह मंदिर कंबोडिया की आमदनी का बड़ा जरिया है। इस मंदिर को 11वीं सदी में खमेर सम्राट सूर्यवर्णम ने भगवान शिव के लिए बनवाया था। यह मंदिर कंबोडिया के प्रीविहार प्रांत और थाईलैंड की सीमा पर स्थित है। अधिक जानकारी के लिए News24 का ये वीडियो देखें…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.