कौन है वो इकलौता यात्री? जो दक्षिण सूडान प्लेन क्रैश में बचा जिंदा

South Sudan Plane Crash : दक्षिण सूडान के यूनिटी स्टेट में विमान हादसा हो गया, जिसमें एक भारतीय समेत 20 लोगों की मौत हो गई। इस प्लेन क्रैश में एक व्यक्ति जिंदा बच गया।

South Sudan Plane Crash

South Sudan Plane Crash में जिंदा बचा एक यात्री।

विज्ञापन

South Sudan Plane Crash : आपने जाको राखे साइयां मार सके ना कोई… दोहा जरूर सुना होगा। ऐसा ही एक चमत्कार दक्षिण सूडान में हुआ, जहां चीनी तेल कंपनी का एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें 21 लोग सवार थे। इस प्लेन क्रैश में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री जिंदा बच गया। आइए जानते हैं कि कौन है वो इकलौता यात्री?

कौन है वो इकलौता यात्री?

Advertisment

दक्षिण सूडान प्लेन क्रैश मामले में एक यात्री जिंदा बच गया। उस व्यक्ति का नाम इमैनुएल मेकर है। इमैनुएल मेकर चीन की ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी में इंजीनियर है। इस हादसे में बुरी तरह घायल इमैनुएल मेकर को एयरलिफ्ट कर दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा ले जाया गया, जहां अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन

चीनी तेल कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त

दक्षिण सूडान के यूनिटी राज्य में विमान हादसा हुआ। चीनी ऑयल फर्म ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी का एक प्लेन 21 लोगों को लेकर उड़ान भरा और राजधानी जुबा की ओर से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में प्लेन क्रैश हो गया। विमान में सवार अधिकांश यात्री चीनी कंपनी के ही कर्मचारी या इंजीनियर थे।

विज्ञापन

एक भारतीय समेत 20 की मौत

विज्ञापन

प्लेन हादसे में एक भारतीय नागरिक समेत 20 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति जिंदा बच गया, जो दक्षिण सूडान का रहने वाला है। यूनिटी राज्य के सूचना मंत्री गटवेच बिपाल ने विमान हादसे की जानकारी दी। दुर्घटनाग्रस्त विमान का एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ