Video में देखिए दक्षिण कोरिया का भीषण विमान हादसा, कांप उठेगी रूह

South Korea Plane Crash Video : साउथ कोरिया में हुए हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विमान किस तरह रनवे से फिसलता हुआ एक दीवार से टकरा गया।

South korea (1)

South Korea Plane Crash Video : साउथ कोरिया में बड़ा हादसा हुआ है। जेजू एयर पैसेंजर जेट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे का चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह विमान लैंडिंग के वक्त एयरस्ट्रिप पर फिसलता हुआ दीवार से जा टकराया और देखते ही देखते विमान आग का गोला बन गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 175 यात्रियों और छह फ्लाइट अटेंडेंट (कुल 181 लोग सवार थे) को ले जा रहा एक विमान दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के दौरान रनवे से उतरकर एयरपोर्ट के बॉर्डर से टकरा गया। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 28 लोगों के हताहत होने की खबर है। यह विमान बैंकॉक से आ रहा था। एयरपोर्ट पर बचाव कार्य अभियान चल रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि विमान रनवे से उतरकर बाड़ से टकरा गया। आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि वे आग लगने के वास्तविक कारण की जांच कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में विमान की दुर्घटना को साफ देखा जा सकता है, एक अन्य वीडियो में में धुएं के बड़े-बड़े गुबार आसमान में उठते देखे जा सकते हैं।

देखें वीडियो

इस घटना से पहले कजाकिस्तान के अक्तौ के निकट अजरबैजान एयरलाइन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।इस दुर्घटना में विमान में सवार 67 लोगों में से 38 की मौत हो गई थी तथा अन्य सभी घायल हो गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ