South Korea Martial Law Updates: साउथ कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल ने मंगलवार को देश में इमरजेंसी मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद देश भर में हंगामा हो गया है। इस घोषणा के बाद सेओल में संसद के बाहर हंगामा हुआ और प्रदर्शनकारी ने संसद में घुसने का प्रयास किया।
पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों में जमकर भिड़ंत हुई। हंगामे के बाद संसद में सेना पहुंच गई है, संसद की छत पर सेना के हेलीकॉप्टर उतारे गए हैं। फिलहाल हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं, जगह-जगह सेना, स्थानीय पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। जानकारी के अनुसार मार्शल लॉ एक तरह का सैनिक कानून है। इसमें सैन्य बलों को किसी क्षेत्र पर शासन और नियंत्रण का अधिकार दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस पर बड़ा खुलासा, चीनी लैब से ही फैला COVID-19 वायरस, US संग मिलकर रची बड़ी साजिश!
1980 के बाद साउथ कोरिया में पहली बार मार्शल लॉ लगया गया है
राष्ट्रपति यून सुक योल ने एक टेलीविज़न संबोधन के दौरान इमरजेंसी मार्शल लॉ की घोषणा कर सबको चौंका दिया। बता दें देश में साल 1980 के दशक से लोकतंत्र है। बता दें मार्शल लॉ का मतलब है नागरिक सरकार की जगह सैन्य शासन और सैन्य शक्तियों के लिए नागरिक कानूनी प्रक्रियाओं का निलंबन किया जाता है। मार्शल लॉ के लागू होने के बाद दक्षिण कोरिया की मुख्य विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए हैं।
सामाजिक भ्रम पैदा करने वाली सभाओं को किया जाएगा खत्म
राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर कोरिया की साम्यवादी ताकतों द्वारा उत्पन्न खतरों को कम करने और राज्य विरोधी तत्वों को खत्म करने के लिए आपातकालीन मार्शल लॉ लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की संवैधानिक व्यवस्था और स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए ये आवश्यक है। वहीं, मार्शल लॉ लागू होने के बाद दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि ऐसी राजनीतिक सभाओं और संसद को निलंबित कर दिया जाएगा जो सामाजिक भ्रम पैदा कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: 28000 करोड़ चुकाओ, नहीं तो सजा ए मौत! कौन हैं Miss Lan? दुनिया के सबसे बड़े बैंक फ्रॉड में दोषी
संबंधित खबरें
PAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
18 mins agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
4 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
5 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
9 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
19 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines