28000 करोड़ चुकाओ, नहीं तो सजा ए मौत! कौन हैं Miss Lan? दुनिया के सबसे बड़े बैंक फ्रॉड में दोषी

World Biggest Bank Fraud: इस मामले में Lan के अलावा कुल 85 आरोपी थे, जिनमें से चार को ताउम्र जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा Lan के पति, भतीजों और अन्य सभी लोगों को 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

Truong My Lan

Truong My Lan

World Biggest Bank Fraud: वियतनाम समेत दुनिया के सबसे बड़े बैंक फ्रॉड में दोषी Truong My Lan को मंगलवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट ने उनकी सजा ए मौत (फांसी) की सजा कम करने की अपील को खारिज कर दिया। बता दें Lan पर फर्जी कंपनियां बनाकर देश के Saigon Commercial Bank का करीब 3726 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन

वियतनामी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Lan की सफलता की कहानी भी बड़ी अनोखी है। उनका जन्म शहर के Ho Chi Minh इलाके में हुआ था और वह Sino-Vietnamese परिवार से हैं। वह बढ़ी हुईं तो उनका पहला काम सड़क पर अपनी मां के साथ कॉस्मेटिक के सामान बेचना था।

विज्ञापन

विज्ञापन

फर्जी कंपनियां बनाकर बैंक से ली मोटी रकम

कई साल सड़क पर स्टॉल लगाकर सामान बेचने के बाद उन्होंने 1986 में सरकार की विकास नीति के अंतर्गत सब्सिडी में एक प्रॉपर्टी खरीदी फिर फर्जी कंपनियां बनाकर बैंक लोन के सहारे लगातार प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त करती रहीं। उन्होंने Van Thinh Phat नामक रियल स्टेट ग्रुप बनाया और वियतनाम की बड़ी बिजनेस टायकून बन गईं।

75% रकम लौटा दें तो मिल सकती है सजा में रियायत

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि नियमों के अनुसार 68 वर्षीय Lan अगर गबन की गई 75% रकम लौटा दें तो उनकी सजा को आजीवन कारावास में तब्दील किया जा सकता है। कोर्ट ने अप्रैल में Lan को दोषी ठहराया था। उन पर 10 साल में बैंक में लोन अपनी फर्जी कंपनियों के माध्यम से यूज करने का आरोप लगा था। सुनवाई के दौरान Lan के वकील ने कोर्ट को बताया कि केस के चलते उनकी कुछ प्रॉपर्टी जब्त कर ली गई है। इसके अलावा जो उनके पास हैं उन्हें उनके जेल में होने के चलते बेचने में दिक्क्तें आ रही हैं।

विज्ञापन

Lan के पति और भतीजे समेत इस मामले में कुल 85 आरोपी थे

जानकारी के अनुसार इस मामले में Lan के अलावा कुल 85 आरोपी थे, जिनमें से चार को ताउम्र जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा Lan के पति, भतीजों और अन्य सभी लोगों को 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, सजा में आरोपियों द्वारा जेल में बिताए तीन साल कम कर दिए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ