कोरोना वायरस पर बड़ा खुलासा, चीनी लैब से ही फैला COVID-19 वायरस, US संग म‍िलकर रची बड़ी साजिश!

COVID-19 New Report: सालों तक अपने कहर से पूरी दुनिया की रफ्तार रोक देने वाले कोरोना वायरस को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कहा गया कि चीन की जिस लैब से ही ये वायरल फैला था।

Noida News, Noida Covid, Noida Corona Virus, नोएडा न्यूज, नोएडा कोविड, नोएडा कोरोना वायरस केस
विज्ञापन

COVID-19 New Report: 2020 में भारत समेत पूरी दुनिया में कहर मचाने वाले कोरोना वायरस को कोई नहीं भूल सकता है। क्योंकि इसकी वजह से पूरी दुनिया में बहुत से लोगों की मौत हुई। ज्यादातर परिवारों ने कोई न कोई अपना खास इस वायरस की वजह से खोया है। कोविड 19 नाम के इस वायरस की सबसे पहले पुष्टि चीन में हुई थी, तभी से अब तक कई बार चीन पर इसको पूरी दुनिया में फैलाने के आरोप लगते आए हैं। एक बार फिर से नई रिपोर्ट सामने आई, जिसमें चीन पर वायरस फैलाने का इल्जाम लगा है।

क्या कहती है रिपोर्ट?

कांग्रेस की 520 पेज की एक नई रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि कोविड 19 वुहान की एक लैब से लीक हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि न्याय विभाग ने कोविड कहां से फैला इसका पता लगाने के लिए गुप्त रूप से जांच की गई। लैब में जो लोग रिसर्च कर रहे थे वह पहले से ही कोविड जैसे वायरस से पीड़ित थे। इसके अलावा रिपोर्ट में चीनी सरकार और अमेरिकी सरकार की एजेंसियों को इस मामले को छिपाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

अमेरिका पर भी लगा इल्जाम

इकोहेल्थ अलायंस महामारी के शुरुआती दिनों से चर्चा में है। उसपर वुहान लैब में चमगादड़ कोरोना वायरस पर किए गए शोध को लेकर कई इल्जाम लगे। इस बात की भी जांच की गई कि कोविड अमेरिकी सरकार द्वारा फंडिड लैब में किए गए शोध से फैला है। आगे कहा गया कि अगर इस बीमारी का कोई प्राकृतिक कारण होता तो वह बहुत पहले ही सामने आ चुका होता।

कब फैला था कोविड-19

कोविड-19 का सबसे पहला मामला 2019 में चीन के वुहान शहर में सामने आया था। जो दिसंबर को दर्ज किया गया था। भारत की बात करें तो यहां पर 30 जनवरी को पहला मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पर पूरी दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जैसे हालात बन गए थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, केवल भारत में कोरोना से लगभग 47 लाख लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ