साउथ कोरिया में Martial Law का विरोध तेज, संसद में घुसी सेना, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत

South Korea Martial Law: मार्शल लॉ लागू होने के बाद दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि ऐसी राजनीतिक सभाओं और संसद को निलंबित कर दिया जाएगा जो सामाजिक भ्रम पैदा कर सकती हैं।

साउथ कोरिया संसद के बाहर की फोटो (1)

साउथ कोरिया संसद के बाहर की फोटो

South Korea Martial Law Updates: साउथ कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल ने मंगलवार को देश में इमरजेंसी मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद देश भर में हंगामा हो गया है। इस घोषणा के बाद सेओल में संसद के बाहर हंगामा हुआ और प्रदर्शनकारी ने संसद में घुसने का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों में जमकर भिड़ंत हुई। हंगामे के बाद संसद में सेना पहुंच गई है, संसद की छत पर सेना के हेलीकॉप्टर उतारे गए हैं। फिलहाल हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं, जगह-जगह सेना, स्थानीय पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। जानकारी के अनुसार मार्शल लॉ एक तरह का सैनिक कानून है। इसमें सैन्य बलों को किसी क्षेत्र पर शासन और नियंत्रण का अधिकार दिया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

1980 के बाद साउथ कोरिया में पहली बार मार्शल लॉ लगया गया है

राष्ट्रपति यून सुक योल ने एक टेलीविज़न संबोधन के दौरान इमरजेंसी मार्शल लॉ की घोषणा कर सबको चौंका दिया। बता दें देश में साल 1980 के दशक से लोकतंत्र है। बता दें मार्शल लॉ का मतलब है नागरिक सरकार की जगह सैन्य शासन और सैन्य शक्तियों के लिए नागरिक कानूनी प्रक्रियाओं का निलंबन किया जाता है। मार्शल लॉ के लागू होने के बाद दक्षिण कोरिया की मुख्य विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए हैं।

सामाजिक भ्रम पैदा करने वाली सभाओं को किया जाएगा खत्म

राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर कोरिया की साम्यवादी ताकतों द्वारा उत्पन्न खतरों को कम करने और राज्य विरोधी तत्वों को खत्म करने के लिए आपातकालीन मार्शल लॉ लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की संवैधानिक व्यवस्था और स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए ये आवश्यक है। वहीं, मार्शल लॉ लागू होने के बाद दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि ऐसी राजनीतिक सभाओं और संसद को निलंबित कर दिया जाएगा जो सामाजिक भ्रम पैदा कर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ