एक संतरे के लिए मां के सामने तोड़े बच्चे के पैर; पुलिस आई तो बोला- दोबारा करूंगा ऐसा... कौन है ये हैवान?

World News in Hindi: पुलिस ने एक 70 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने संतरा चोरी के शक में एक बच्चे की जान लेने का प्रयास किया। पहले आरोपी ने बच्चे को कार से कुचला, इसके बाद उसके दोनों पैर तोड़ डाले। मामला कब और कहां हुआ? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

World News in Hindi

World Latest News: एक हैरान कर देने वाले मामले के बारे में बता रहे हैं, जो दक्षिण अफ्रीका के वेरेंडेंडल शहर में सामने आया है। यहां पर एक 70 साल के किसान ने एक बच्चे को कार से कुचल दिया। फिर उसके पैर तोड़ डाले। संतरा चोरी के शक में आरोपी ने बच्चे की मां के सामने वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, जब आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने आई तो उसने फिर से ऐसा करने की धमकी दी। 6 साल के बच्चे ख्वेजी जंतिजीस की हत्या के प्रयास के आरोप में आरोपी क्रिस्टोफेल स्टोमन को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। मामला 20 सितंबर का है, बच्चा अपनी मां मैग्डलीन जंतिजीस के साथ सड़क पर जा रहा था। तभी आरोपी ने अपने ट्रेलर से बच्चे को टक्कर मार दी। संतरा चुराने का आरोप लगाते हुए आरोपी ने बच्चे के दोनों पैर तोड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां मैग्डलीन ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ मार्केट से खरीदारी करने जा रही थी। आरोपी के खेत के पास से वे जा रहे थे। इसी दौरान बच्चे ने बाड़ के पास एक संतरा गिरा देखा। बच्चे ने उसे उठाने का प्रयास किया तभी आरोपी स्टोमन आ गया। आरोपी ने ट्रेलर से टक्कर मार दी और गालीगलौज करने लगा। वह कुछ समझ पाती, आरोपी ने बच्चे पर फिर हमला किया और दोनों पैर तोड़ डाले। आरोपी चिल्ला रहा था कि वह उनको नहीं छोड़ेगा, भागना मत, यहीं खड़े रहना। महिला के अनुसार आरोपी ने एकदम हमला किया। ऐसे हमले का अंदेशा मां को नहीं था। आरोपी ने बाद में उनको जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

आरोपी पहले भी कांड कर चुका

स्थानीय लोगों के अनुसार स्टोमन झगड़ालू प्रवृत्ति का है। जो पहले भी ऐसे कांड कर चुका है। मां ने आरोप लगाया कि जब पुलिस आरोपी को अरेस्ट करने आई तो उसने कोई पछतावा जाहिर नहीं किया। धमकी दी कि मौका मिला तो फिर ऐसा करेगा। महिला के समुदाय ने वारदात के बाद गुस्सा जाहिर किया है। स्थानीय समुदाय कार्यकर्ता बिली क्लासन ने कठोर कार्रवाई की मांग की है। ख्वेजी की नजदीकी पार्ल अस्पताल में सर्जरी की गई है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अपने वेरेंडेंडल स्थित घर पर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी को बेल नहीं मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ