अफ्रीका में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार; 17 जोड़ों से शादी के नाम पर कैसे की लाखों की ठगी?

World News in Hindi: साउथ अफ्रीका में एक भारतीय मूल की महिला को अरेस्ट किया गया है। महिला के खिलाफ 17 जोड़ों से ठगी किए जाने के आरोप हैं। महिला शादी के नाम पर ठगी को अंजाम देती थी। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

marriage

World Latest News: साउथ अफ्रीका में 53 साल की भारतीय मूल की महिला को पुलिस ने अरेस्ट किया है। महिला पेशे से वकील बताई जा रही है। आरोप है कि उसने फर्जी वेन्यू दिखाकर देशभर के 17 जोड़ों को शादी के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। एक निजी सुरक्षा कंपनी ने महिला की पोल खोल दी, जिसके बाद उसे अरेस्ट किया गया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद महिला ने कहा कि वह पीड़ितों के पैसे लौटा देगी। आरोपी महिला की पहचान प्रीलिन मोहनलाल के तौर पर हुई है। एक प्रेमी जोड़े ने संबंधित कंपनी को पिछले साल दिसंबर में महिला की करतूतों के बारे में बताया था। इसके बाद ही कंपनी ने उसको ट्रैक किया। कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए पता लगाया कि शातिर महिला अब तक 17 लोगों को शिकार बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की सिक्योरिटी कंपनी रिएक्शन यूनिट साउथ अफ्रीका (RUSA) ने अपने Facebook पेज पर महिला के बारे में जानकारी दी है। जो प्रेमी जोड़े शादी के लिए वेन्यू ढूंढते थे, मोहनलाल उनको टारगेट करती थी। वह अपनी बातों के जरिए जोड़े को फंसा लेती और शादी के लिए जगह बताकर उनसे मोटी रकम का भुगतान करवा लेती। एक जोड़े से महिला ने पैसे लिए थे, लेकिन जोड़ा जब शादी के लिए पहुंचा तो वह जगह सुनसान मिली। शादी के इंतजाम तो दूर की बात, उस जोड़े को वहां बिजली-पानी का प्रबंध तक नहीं मिला। इसके बाद जोड़े को पूरी बात समझ आ गई कि उनके साथ धोखा हुआ है।

विज्ञापन

पहले भी लग चुके गबन के आरोप

कंपनी के अनुसार इस महिला का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। महिला पहले वकील के तौर पर काम करती थी। उसके ऊपर क्लाइंट के ट्रस्ट फंड से गबन करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उसकी सेवाओं को बैन कर दिया गया था। कंपनी के अनुसार महिला लगभग पिछले 20 साल से लोगों को ठगने का काम कर रही थी। वहीं, आरोपी महिला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा कि वह पीड़ितों के पैसे लौटा देगी।

विज्ञापन

महिला के वकील क्रिस गौंडेन ने सभी पीड़ितों को पैसे लौटाने का भरोसा दिया है। महिला एक कार डीलरशिप से दो लाख और एक अन्य जोड़े से 26000 रुपये की ठगी भी कर चुकी है। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक आरोपी महिला के ऊपर नौ जोड़ों के 60000 रुपये भी बकाया हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि महिला की वजह से उसे और उसकी मंगेतर को अपनी शादी रद्द करने और कई महीनों के लिए फिर से शादी की योजना बनाने के लिए पैसे बचाने को काफी कुछ झेलना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ