एक बार में दो हफ्ते तक नींद में रहती है ये नर्स, बर्थडे पर सोती रह गई

Sleeping

Sleeping

विज्ञापन

Sleeping Beauty Syndrome Bella Andreou: इस दुनिया में अनेकों लोग अलग-अलग बीमारी से रोजाना जूझते ही रहते हैं। उसका उनके शरीर के साथ पूरी जिंदगी पर बड़ा असर भी पड़ता हुआ दिखाई देता है। ऐसी ही एक अजीबोगरीब बीमारी एक नर्स को हो गई, जिसके चलते उसे एक दिन में 20 घंटे तक सोना पड़ता है। इतना ही नहीं, इस बीमारी के चलते वह एक बार अपने ही जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं। नर्स बेला एंड्रयू स्लीपिंग ब्यूटी सिंड्रोम से ग्रसित हैं। इस कारण से अक्सर इन्हें छुट्टियों, सम्मेलन में झपकियां लेने के लिए जाना जाता है। 24 वर्षीय बेला एंड्रयू का कहना है कि किशोरावस्था में उन्हें “अटेंशन सीकिंग” कहा जाता था, लेकिन पिछले माह उन्हें क्लीन लेविन सिंड्रोम (KLS) से ग्रसित पाया गया।

इस बीमारी की वजह से डरावनी कहानी जैसा मिला अनुभव

पीड़ित नर्स बेला का मानना ​​है कि वह पहले ही अपने जीवन का लगभग एक साल नींद में खो चुकी हैं। कभी-कभी तो वह एक समय में दो सप्ताह तक सोती हैं। बेला का कहना है कि इस बीमारी के चलते उनका अनुभव एक डरावनी कहानी जैसा हो गया है, जो उसे किसी “भूत/प्रेत” जैसा महसूस कराता है।

Advertisment

पहली बार 2016 में पता चली बीमारी 

नर्स बेला ने बताया कि वह मौजूदा समय में अपने मंगेतर मेग के साथ डेवोन में रहती हैं। उसका कहना है कि उसे पहली बार 2016 में ए लेवल रिजल्ट्स का अनुभव हुआ, जब एक पार्टी में उसने शराब का सेवन किया था, जिसके चलते उसे इस हादसे का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद उसने 10 दिनों तक लंबी नींद ली। उसने बताया कि 17 से 18 साल की उम्र के बीच उसे हर 4 सप्ताह में एक बार में 7 से 10 दिनों तक चलने वाले इस अटैक का अनुभव होता था।

विज्ञापन

मंगेतर की मुलाकात से पहले स्वस्थ थीं बेला 

बेला ने बताया कि उनकी इस बीमारी की वजह से नॉर्थम्ब्रिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले साल की शुरुआत में जब वह पहली बार अपने 25 वर्षीय मंगेतर मेग स्टोन से इंस्टाग्राम के माध्यम से मिलीं, तब तक उसे पिछले दो वर्षों में इस तरह की नींद नहीं आई थी। बाद में वह मेग के साथ रहने के लिए डेवोन चली गईं। उसके बाद ही वह एक बार 10 दिनों की नींद में चली गई। बार्नस्टापल के इंजीनियर मेग का कहना है कि “जब वह इस हादसे से गुजर रही होती है तो वह बहुत डरावनी होती है, इस दौरान वह वास्तव में नहीं जानती कि क्या हो रहा है।”

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ